भाजपा में विभिन्न दायित्वों का कर चुके हैं निर्वहन
गर्वित शर्मा
हाल ही में संपन्न हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत से जीत हासिल की। अपने विधायक दल के नेता का नाम घोषित करने से पहले भाजपा ने काफी सस्पेंस बनाया। इसके बाद भजनलाल शर्मा को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया। इसके साथ ही राजस्थान में 2 उप – मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली जिसमें डॉ. प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमार का नाम है। इस लेख में जानते हैं राजस्थान के नवनिर्वाचित उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के बारे में
डॉ. प्रेमचंद बैरवा दलित परिवार से आते हैं और उन्होंने अपना राजनीतिक सफर एबीवीपी से शुरू किया था. उन्होंने 1995 में पहले ब्लॉक संगठन में काम किया.
उन्होंने 2000 में दूदू के वार्ड 15 से जिला परिषद सदस्य के तौर पर काम किया। इसके बाद एससी मोर्चा जयपुर जिलाध्यक्ष और भाजपा के मंडल महामंत्री के रूप में भी काम किया।
2013 में जब दूदू एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुई तब उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीता.
बैरवा राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से पीएचडी डिग्री धारक हैं.
49 वर्षीय विधायक ने 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल नागर को 35,743 वोटों के मामूली अंतर से हराकर सीट जीती थी. इससे पहले, बैरवा ने 2013 में कांग्रेस उम्मीदवार हजारी लाल नागर को 33,720 वोटों के अंतर से हराकर दूदू निर्वाचन क्षेत्र जीता था. हालांकि, वह 2018 में दूदू निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बाबू लाल नागर से 14,779 मतों के अंतर से हार गए थे.
बैरवा को पार्टी की राजस्थान इकाई का दलित चेहरा माना जाता है.
अधिक जानकारी के लिए हमारी सोशल मीडिया हैंडल्स देखें :-
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

