पढ़िए कौन है भारत की 15वीं राष्ट्रपति …

देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति …

गर्वित शर्मा 

जयपुर:- द्रौपदी मुर्मू भारत की वर्तमान राष्ट्रपति है| द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को देश के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली| द्रौपदी मुर्मू देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति है जो जनजाति समुदाय से आती हैं| इसके आलावा अब तक की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति भी द्रौपदी मुर्मू हैं| द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद जन्म लेने वाली देश की अब तक की पहली और एकमात्र राष्ट्रपति हैं| भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रही हैं| मुर्मू देश के राष्ट्रपति के रूप में चुनी जाने वाली ओडिशा की दूसरी नागरिक हैं|
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओड़िशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु था। मुर्मू का परिवार पहले से ही राजनीति में सक्रीय था| उनके दादा और उनके पिता दोनों ही उनके गाँव के प्रधान रहे। द्रौपदी मुर्मू ने एक अध्यापिका के रूप में अपना व्यावसायिक जीवन आरम्भ किया। उसके बाद धीरे-धीरे राजनीति में आ गयीं।

द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया था।
उन्होंने भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। साथ ही वह भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहीं है।
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में भाजपा के टिकट पर दो बार जीती और विधायक बनीं। ओडिशा में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में द्रौपदी मुर्मू को 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनाया गया |

द्रौपदी मुर्मू साल 2015 में झारखण्ड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त की गयी और वर्ष 2021 तक उन्होंने इस झारखण्ड के राज्यपाल के रूप में सेवाएँ दी| झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब भी द्रौपदी मुर्मू के नाम रहा।  साथ ही वह किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी भी हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handles फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *