उत्तराखंड के प्रियांशु पहुंचे हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

विपक्ष के विधायक के रूप में सरकार को दिए अहम् सुझाब…

साक्षी ठाकुर.

शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. उत्तराखंड के एम. के. वी. एन. एस. एस. एस. विद्यालय में पढ़ रहे प्रियांशु भट्ट का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था जिसमें उन्होंने विपक्ष के विधायक की भूमिका निभाई.

विपक्ष में बैठकर प्रियांशु ने सरकार को नियम 324 के तहत सुझाव देते हुए कहा कि -“महोदय हैम्प पौधे की क़ानूनी रूप से खेती करने से, गैर-क़ानूनी रूप से हो रही खेती पर नकेल कसेगी साथ ही राज्य को राजस्व को फायदा होगा.

  1. खेती के क़ानूनी रूप से होने पर हैम्प की खेती कर रहे किसानों को अपनी खेती का ज्यादा मूल्य मिलेगा साथ ही तस्करों पर रोकलगेगी.
  2. हैम्पके पौधे से कई प्रकार की दवाईयां एवं कपड़े भी बनाये जाते हैं जिससे राज्य में लघु उद्योगों का निर्माण संभव है.
  3. इसी के साथ राज्य की कानून व्यवस्था पर इस गैर-क़ानूनी व्यापार के कारण पड़रहे आर्थिक बोझ में भी कमी आयेगी …. “

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए . इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *