शिवाक्ष शर्मा।
जोगाराम पटेल जी का जन्म 1 दिसम्बर 1954 में धुंधाड़ा, जोधपुर में हुआ था। जोगाराम जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने पैतृक गांव से ही प्राप्त की इसके बाद 1978 में जोधपुर के जय नारायण विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की। जोगाराम जी ने पहला चुनाव 2008 में लूणी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर लड़ा पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन भाजपा ने उनपर भरोसा जताते हुए 2014 में फिर से अपना प्रत्याशी बनाया एवं इस बार जोगाराम जी ने भारी मतों से जीत दर्ज की। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें महेंद्र विश्नोई से हार का सामना करना पड़ा।
जोगाराम जी भारतीय जनता पार्टी के एक कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते हैं। राजस्थान में पटेल जाती पर उनकी काफी पकड़ मानी जाती है यही कारण है कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में जोगाराम जी 24678 वोटों से विजयी हुए एवं नयी बनी सरकार में उन्हें कैबिनेट में जगह मिली। जोगाराम जी को संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय एवं न्याय विभाग का मंत्रालय मिला।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –