शिवाक्ष शर्मा।
कृष्ण कुमार बिश्नोई जी का जन्म गुड़ामालानी, बाड़मेर में 1 जनवरी 1977 को हुआ। के के बिश्नोई ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। के के बिश्नोई पूर्व सीएम सलाहकार लादूराम विश्नोई के बेटे हैं एवं भाजपा राजस्थान के प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। 2023 में के के बिश्नोई ने पहली बार भाजपा की टिकट से गुड़ामालानी क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ा एवं जीत भी दर्ज की। पहली बार चुनाव जीतने पर ही भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए राज्यमंत्री बनाया। कृष्ण कुमार बिश्नोई को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग एवं नीति निर्धारण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार सौंपा गया।
डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

