राजस्थान में गिरते जल स्तर को ठीक करने के लिए बढ़ा बजट…

राजस्थान में गिरते जल स्तर को ठीक करने के लिए बढ़ा बजट…

जल निदेशक मोहम्मद जुनैद ने की वर्षा जल संरक्षण की अपील…

जयपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर फ्यूचर सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को जल संरक्षण विषय पर मीडिया राउंड टेबल अधिवेशन का आयोजन किया गया। यूनिसेफ के सहयोग से हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर आईएएस एवं जल विकास एवं भू संरक्षण विभाग सचिव श्री मोहम्मद जुनैद मौजूद रहे। इसी के साथ यूनिसेफ राजस्थान के ऑफिस इंचार्ज रुषभ हेमानी एवं वार्ता विशेषज्ञ अंकुश सिंह भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान मोहम्मद जुनैद ने राजस्थान के गिरते जल स्तर को चिंता का विषय बताया एवं जनता से वर्षा जल के संरक्षण की अपील कि। सरकार द्वारा जल संरक्षण हेतु किए गए प्रयासों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने भी जल की महत्वता को समझते हुए जल संरक्षण के बजट में बढ़ोत्तरी की है।

यूनिसेफ के रुषभ हेमानी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जल संरक्षण के तरीके, इसकी ज़रूरत एवं जागरूकता हेतु मीडिया की भूमिका पर ज़ोर दिया एवं पत्रकारों से उनकी राय जानी।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में वरिष्ठ क्लाइमेट पत्रकारकार शोएब, पी.एच.ई.डी विभाग से श्री सतीश जैन, वाटर शेड विभाग से पी.के गुप्ता, भू जल विभाग से विनय भारद्वाज सहित जहोता सरपंच श्याम प्रताप सिंह, क्लाइमेट चैंपियन मिशिका, वाग्धारा संस्थान से जयेश, उन्नति संस्थान से शिरीष पुरोहित एवं ग्राम गौरव संस्थान से जगदीश एवं राधाकृष्ण जी पैनलिस्ट के तौर पर जुड़े एवं पत्रकारों से उन्होंने अपने जल संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों को साझा किया।

अधिवेशन के आखिरी में वरिष्ठ पत्रकार एवं फ्यूचर सोसाइटी की सचिव डॉ मीना शर्मा ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि जे .एल.एन मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायत भवन में आयोजित हुए इस अधिवेशन में 50 से भी ज़्यादा पत्रकारों एवं पत्रकारिता के छात्रों ने हिस्सा लिया। फ्यूचर सोसाइटी की उपाध्यक्ष श्रीमती रविता शर्मा ने बताया कि 22 मार्च विश्व जल दिवस के मौक़े पर इस राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। इसके ज़रिए फ्यूचर सोसाइटी का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति पत्रकारों में जागरूकता पैदा करना है जिससे वह अपनी कलम के माध्यम से इस विषय की गंभीरता को आम जान तक पहुँचा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *