राजस्थान के UDH मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा बच्चों में बड़ी ताकत होती है…

राजस्थान के UDH मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा बच्चों में बड़ी ताकत होती है।

घर से लेकर देश को आगे लेजाने में बच्चों की बड़ी भूमिका।

निगम सभा “बाल सत्र” के बाद बच्चों को संबोधित करते हुए राजस्थान UDH मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने सभी बाल पार्षदों और बाल महापौर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहरी सरकार को लेकर बच्चों ने अहम सुझाव दिए हैं। खर्रा ने कहा कि बच्चों में बहुत ताकत होती है। वह जो ठान लेते हैं, उसे कर दिखाते हैं। सभी बाल पार्षद आने वाले दिनों में अपने वार्ड के मुद्दों को प्रखर आवाज बनेंगे और शहर को साफ रखने में हर व्यक्ति का योगदान होता है। उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि बच्चों ने देश को स्वच्छ बनाने का इरादा बना लिया है तो यह मिशन पूरा हो जाएगा। उन्होंने नगर निगम हैरिटेज के साथ ही फ्यूचर सोसायटी को आयोजन के लिए बधाई दी।
गौरतलब है कि 14 अगस्त को नगर निगम हैरिटेज मुख्यालय पर निगम सभा ” बाल सत्र” का आयोजन हुआ।
जयपुर में नगर निगम हैरिटेज के 50 वार्ड से चुने गए बाल पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं को निगम सभा के बाल सत्र में उठाया . इस आयोजन का मकसद पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भूमिका बढ़ाना था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *