25 नवंबर को होंगे राजस्थान विधानसभा चुनाव।

एक ही चरण में होगा सभी 200 सीटों पर मतदान।

शिवाक्ष शर्मा।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग द्वारा 25 नवंबर को मतदान की तारीख रखी गयी है। पहले 23 नवंबर को चुनाव की तारीख का ऐलन हुआ था परंतु उस दिवस  देव उठनी एकादशी पर्व होने के चलते तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इस बार चुनाव एक ही चरण में होगा एवं निर्णयों की घोषणा 3 दिसंबर को होगी। बता दें की 30 अक्तूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगी एवं 6 नवंबर नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होगा। दाखिल नामांकन की जांच 7 नवंबर को होगी एवं 9 नवंबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं।

इस बार के पांच विधानसभा चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है या कहा जाए तो इन चुनावों को 2024 के पहले का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है। 

चुनावों की और जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट से जुड़े रहे।

डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेले की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियान चला चुका है जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *