राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजावास की बच्चियों ने शिल्पग्राम में दी अद्भुत प्रस्तुति, जाने कौन है ये बालिकाएं

सरकारी स्कूल की बालिकाओं ने किया नृत्यकला का प्रदर्शन…….

ओमप्रकाश ढाका।

अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित Blue street & Ed talk में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजावास की चार छात्राओं निर्मला प्रजापत, ज्योति चौधरी, हर्षिता सैनी और पायल कंवर ने ” आरम्भ है प्रचण्ड है ” गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। बालिकाओं ने अपने नृत्य प्रदर्शन से सभी दर्शकों को झूमने पर उत्साहित किया। सरकारी स्कूल की बालिकाओं ने जब अपने नृत्य से मंच का समा बांधा तो सभी लोग अपने आप को तालियां बजाने से नहीं रोक पाए। डिजिटल बाल मेला इसी प्रकार समय – समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है जिसमें बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच मिलता है।

 

डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों की जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *