राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडी खटिकान जयपुर में क्विज प्रतियोगिता का विजेता बना इमरान।
जयपुर, 10 जुलाई 2025 – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडी खटिकान जयपुर वार्ड 66 में डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त प्रयास से आयोजित “कौन बनेगा बाल पार्षद” कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने स्वच्छता, पर्यावरण और ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया। इस प्रतियोगिता में इमरान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्री घनश्याम टेपण और प्रधानाचार्य डॉ प्रीति भार्गव ने विजेता इमरान को सम्मानित करते हुए बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाती हैं और उनके ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती हैं।
डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें अपने समुदाय में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना था। विद्यालय परिवार और नगर निगम के इस प्रयास ने छात्रों को स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

