आइए जानते हैं राजस्थान के राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी जी के बारे में…

शिवाक्ष शर्मा।

विजय सिंह चौधरी का जन्म श्रवणपुरा में 20 अगस्त 1969 में हुआ। विजय सिंह ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.ए. की डिग्री प्राप्त की है। विजय सिंह 2011 से 2013 तक पंचायत समिति कुचामन सिटी के प्रधान पद पर रह चुके हैं। उन्होंने पहला चुनाव भाजपा की टिकट पर नावां विधानसभा क्षेत्र से लड़ा एवं पहली बार विधानसभा पहुँचे। 2018 में उन्हें उसी विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था पर 2023 में उन्होंने वापसी करते हुए दूसरी बार नावां विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। इसी के साथ 2023 में बनी नयी भाजपा सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया एवं राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग एवं सैनिक कल्याण विभाग का कार्यभार दिया गया।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *