राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के बारे में जानिये हिमाचल प्रदेश की कशिश से…

सरदार पटेल ने सिविल सेवकों को भारत के ‘स्टील फ्रेम’ के रूप में संदर्भित किया था।

बाल लेखिका कशिश।

 

भारत में हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह दिवस ऐसे लोक सेवकों को समर्पित है ,जो देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं।
इसके साथ ही नीति निर्माण में भी अपना अहम योगदान प्रदान करते हैं।
यह दिन अलग-अलग स्तरों पर कार्य करने वाले सिविल सेवकों को, यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है ,कि राष्ट्र और उसके नागरिकों की सेवा से ऊपर कुछ भी नहीं है।
यह दिवस साल 2006 से मनाया जा रहा है।
21 अप्रैल का दिन ही इस रूप में मनाने के लिए, इसलिए चुना गया ,क्योंकि 21 अप्रैल, 1947 को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नवनियुक्त और गठित प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था।
सरदार पटेल का ऐतिहासिक भाषण नई दिल्ली में मेट काफ हाउस में आयोजित हुआ था।
इस दौरान उन्होंने सिविल सेवकों को भारत के ‘स्टील फ्रेम’ के रूप में संदर्भित किया था।
देश में सिविल सेवाओं के सुधार और आधुनिकीकरण में उनके योगदान के लिए चार्ल्स करणवालीस को भारतीय सिविल सेवा के पिता के रूप में जाना जाता है।
भारत में सिविल सेवाओं की नींव वारेन हेस्टिंग्स ने रखी थी ,लेकिन सुधार लाने की जिम्मेदारी करनवलिस ने ली थी ।
उन्होंने भारतीय सिविल सेवा के दो प्रभागों को भी पेश किया था।
प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर जिला कार्यान्वयन इकाइयों को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में एक्सीलेंस के लिए प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा पुरस्कार समारोह सिविल सेवकों को एक साथ लाता है और उन्हें एक दूसरे से जोड़ने में भी मदद करता है। साथ ही उन अच्छी प्रैक्टिस के बारे में सीखना है जो पूरे देश में लागू की जा रही है।
वर्ष 2024 के लिए “राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस” का थीम :– “शासन को बढ़ावा देकर ,नागरिकों को सशक्त बनाना” है।
राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों को उनके द्वारा वर्ष भर में किए गए असाधारण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।
इस दिन अधिकारी मिलकर आने वाली सालों की योजना पर भी विचार करते हैं एवं उन पर विभिन्न मतों को प्रकट करते हैं कई संस्थानों में सिविल सर्वेंटों को बतौर अतिथि आमंत्रित किया जाता है। जहां पर वह अपने कार्य से जुड़े अनुभवों को बताते हैं।
इस प्रकार सिविल सर्वेंट्स दिन रात एक करके कड़ी मेहनत करके देश और नागरिकों की सेवा करते है। ऐसे में उनको खास अनुभव करने के लिए दिन अति महत्वपूर्ण है।

यह डिजिटल बाल मेला द्वारा बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता है। इसमें हर महीने बेहतरीन आर्टिकल भेजने वाले बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ के खिताब से नवाज़ा जाता है एवं विजेता को ₹1100 की राशि प्रदान की जाती है। हम ये प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करते हैं, आपको किन-किन विषयों पर आर्टिकल लिखने हैं इसकी जानकारी डिजिटल बाल मेला द्वारा हर महीने के अंत में दी जाती है। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाता है।
अगर किसी बच्चे में लेख लिखने की क्षमता है तो डिजिटल बाल मेला आपको ये मंच प्रस्तुत करता है। आप अपना लेख डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सऐप नंबर
+91 80059 15026 पर भेज सकते हैं एवं इसी तरह के विभिन्न आयोजनों की जानकारी एवं नयी-नयी प्रतियोगिताओं की जानकारी व उनसे जुड़ने के लिए आप हमारे विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल एवं आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *