बिहार से कार्तिक कुमार ने बनाकर भेजी वीडियो…
गर्वित शर्मा।
जयपुर | Digital Baal Mela द्वारा L. I. C. के प्रायोजन में शुरू किये गए अभियान “बच्चों की सरकार कैसी हो?” की शुरुआत हो चुकी है| इस अभियान के लिए पहली एंट्री बिहार से आई है| बिहार के मोतिहारी जिले (Motihari, Bihar) के पिपरा निवासी कार्तिक कुमार (Kartik Kumar)ने अपनी वीडियो बनाकर भेजी है| अपने वीडियो में कार्तिक ने बताया है कि वह शिक्षा मंत्री बनकर किस प्रकार अपने राज्य के लिए काम करना चाहते हैं| कार्तिक सेवाभाव तथा ईमानदारी से कार्य कर हमारे देश को फिर से विश्वगुरु की उपाधि दिलाना चाहते हैं|
कार्तिक बिहार के मोतिहारी जिले के जे. ए. इंटरनेशनल स्कूल (J. A. International School) की कक्षा 5 के छात्र हैं| 12 वर्षीय कार्तिक डिजिटल बाल मेला के काफी पुराने सदस्य हैं और कई प्रतियोगिताओं में भाग भी ले चुके हैं| साथ ही आपको यह भी बता दें कि हाल ही में यूनिसेफ के साथ मिलकर D.B.M शुरू किये गए अभियान “मैं भी बाल सरपंच” में भी पहली एंट्री कार्तिक कुमार ने ही भेजी थी|
गौरतलब है कि इस अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Baal Satr) में विशेष बाल सत्र का आयोजन किया जायेगा| हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों को यह बड़ा मौक़ा दिया है| इस अभियान के तहत देशभर से 68 बच्चे बाल विधायक बन शिमला पहुचेंगे और एक दिन के लिए विधानसभा का संचालन करेंगे| आप भी यदि चाहते हैं कि आपका बच्चा भी बने इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा तो आज ही भेजें अपनी एंट्री डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर| किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर संपर्क कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें |
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –