12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हुआ था विशेष बाल सत्र का आयोजन..
शिवाक्ष शर्मा.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. इस प्रक्रिया में पच्छाद की रितिका वर्मा जो कि जी.एस.एस.एस कोटला बंगी की छात्रा है को सरकार की विधायिका बनने का मौका मिला।
रितिका ने अपनी एंट्री डिजिटल बाल मेला को वीडियो के माध्यम से भेजी थी। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के लिए दावेदारी रखी थी और कहा कि अगर वह स्वास्थ्य मंत्री बनती है तो गरीबों को 50% सब्सिडी देकर इलाज करवाना आसान बनाएंगी।
इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया।
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

