तनय।
बच्चों के लिए अहम “बाल मित्र पंचायत” में सरपंच भी अपना योगदान दे सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” (Main Bhi Baal Sarpanch) की ऑफिशियल लॉन्चिंग 2 अक्टूबर से हो चुकी है। यह इस तरह का देश में पहला और इकलौता अभियान है, जिसका लक्ष्य गाँव के बच्चों को लोकतंत्र के ग्रामीण स्तर पर शासन व्यवस्था यानि की पंचायती राज व्यवस्था के प्रति जागरूक करना और इस विषय में
“शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था में बाल सहभागिता को बढ़ाते हुए गाँवों की ग्राम पंचायत को “बाल मित्र पंचायत” (Baal Mitra Panchayat) भी बनाना है। डिजिटल बाल मेला के इस प्रयास में सरपंच भी अहम योगदान दे सकते हैं।
बाल मित्र पंचायत बनाने में सरपंच का योगदान
“बाल मित्र पंचायत” (Children Friendly Panchayat) ऐसी ग्राम पंचायत होती हैं जो….
1) क्षेत्र के बच्चों की पहुँच में हो।
2) बच्चों को बोलने की आज़ादी देती हो।
3) आम सभाओं में बच्चों की बात सुनती हो।
4) गाँव के बच्चों की राय पर अमल करती हो।
5) बच्चों की शोषण से सुरक्षा सुनिश्चित करती हो।
6) जो बच्चों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करती हो।
किसी गाँव की पंचायत के सरपंच के अधिकार क्षेत्र में ऊपर दिए गए सभी पहलुओं को सुनिश्चित करने की शक्ति निहित होती है। एक सरपंच का सभी पहलुओं को सुनिश्चित करते हुए अपनी ग्राम पंचायत को “बाल मित्र पंचायत” बनाने में बड़ा रोल (भूमिका) होता है। बस सरपंच को इस तरफ ध्यान देने की ज़रूरत है।
यह भी पढ़ें :- Digital Baal Mela की “बाल मित्र पंचायत” बनाने में भूमिका
यह
यह भी पढ़ें :- Digital Baal Mela से जुड़ी निहारिका शर्मा ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मनाई दिवाली और बांटी खुशियाँ
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

