संगीता बेनीवाल ने कहा बाल सरपंचों के सुझावों को अमल में लायेंगे……

डिजिटल बाल मेला ने सौंपा “बाल सुझाव पत्र”……

आदित्य शर्मा|

जयपुर| “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत आयोजित “तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन” में 27 दिसम्बर को बच्चे राजस्थान बाल आयोग अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल से रूबरू हुए| इस अवसर पर बेनीवाल ने बाल सरपंचों के विचारों को सुना वही बाल प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षरित “सुझाव पत्र” भी बाल आयोग अध्यक्ष को पेश किया गया| इस सुझाव पत्र में राजस्थान में आयोजित हुई बाल पंचायतों में “बाल दावेदारों” के उठाये गए मुद्दे सम्मिलित किये गए है|

पत्र में बचपन की मूल-भूत ज़रूरत जैसे शिक्षा,खेल,पानी,स्वछता जैसे मुद्दे 8 मुद्दे शामिल है| बेनीवाल ने कहा सौंपे गए सुझाव पत्र को बाल आयोग की आने वाली बैठक में शामिल किया जाएगा और इसे अमल में लाने की अनुशंसा आयोग सरकार को करेगा| इस सुझाव पत्र को हनुमानगढ़ के पारस ने सभी बच्चों और वहाँ मौजूद बाल आयोग अधिकारियों को पढ़कर सुनाया|

डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया की “मैं भी बाल सरपंच” अभियान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन मैं बच्चों ने कई मुद्दों पर खुलकर संवाद किया| उन्होंने फ्यूचर सोसाइटी की रविता शर्मा के साथ अध्यक्ष बेनीवाल को “मैं भी बाल सरपंच” अभियान का प्रतिक चिन्ह भेंट किया| “बाल प्रतिनिधियों” को बाल आयोग अध्यक्ष द्वारा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया| उन्होंने बच्चों को बाल आयोग की कार्यप्रणाली समझाई और बाल आयोग भवन दिखाया| गौरतलब है की यह तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन 25 से 27 दिसंबर को आयोजित हुआ।

आप राजस्थान के इस “बाल सरपंच अधिवेशन” का लाइव आनंद इन प्लेटफॉर्म्स पर उठा सकते है-

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *