राजस्थान की ग्राम पंचायतों में बच्चों ने जाने अपने अधिकार…..
आदित्य शर्मा|
जयपुर| “मैं भी बाल सरपंच” अभियान को सफलता तक पहुंचाने के लिए जहाँ टीम दिन रात मेहनत कर रही थी वही दूसरी तरफ सरपंच संघ का भी साथ हमें मिला| राजस्थान के सरपंचों में अपने ग्राम के बच्चों के प्रति स्नेह के कारण ही हमने इस अभियान को राजस्थान के दूर-दराज के गांवों तक पहुँचाया| यह मुमकिन हुआ स्थानीय सरपंचों के साथ से|
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान ने राजस्थान के चारों छोर नापे, 7 संभाग में दस्तक दी वहां के बच्चों तक पहुँचा और सरपंच की सहायता से इन ग्राम पंचायतों की पहली “बाल सभा” लगाने में कामयाब रहा| इन बच्चों को पंचायती राज के बारे में जागरूक किया, उन्हें वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराया, उन्हें अपने अधिकारों से अवगत कराया गया| इतना ही नहीं मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद स्थानीय सरपंचों से पहली बार उनके बच्चे सवाल कर सके|
इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को बच्चों के अनुकूल ढालने का एक प्रयास किया गया| इसमें सरपंचों ने अहम भूमिका निभाई| हम भविष्य में भी उम्मीद करते है की डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के इस अभियान “मैं भी बाल सरपंच” को राजस्थान के सरपंचों से ऐसा ही प्यार मिलेगा|
यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

