मैं भी बाल सरपंच: सरपंचों की भूमिका

तनय।

डिजिटल बाल मेला के अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। बच्चों के लिए शुरू किए गए इस अभियान में बच्चों की ही नहीं, बल्कि सरपंचों की भी भूमिका है।

जयपुर। 2 अक्टूबर 2022 को डिजिटल बाल मेला ने नागौर के बरांगना से अपने नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। इस अवसर पर एक “बाल पंचायत” का भी आयोजन किया गया था और इसी तरह अब आने वाले समय में अलग-अलग जिलों में इस अभियान के तहत बाल पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। यूँ तो यह अभियान बच्चों के लिए शुरू किया गया है, पर इसमें गाँव के सरपंचों की भी अहम भूमिका है। आइए इस पर एक नज़र डालते हैं।

सरपंचों की भूमिका

“मैं भी बाल सरपंच” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरपंचों की अहम भूमिका की आवश्यकता है। इस अभियान के तहत सरपंचों के लिए यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि उनके गाँव में भी “बाल पंचायत” का आयोजन हो। साथ ही उन बाल पंचायत में ज़्यादा से ज़्यादा बाल सहभागिता के लिए भी सरपंचों को प्रयास करने चाहिए। उन्हें अपने गाँव के ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को इस अभियान से जोड़कर इसके प्रति उनको जागरूक करना चाहिए और उनकी “शिक्षा, सक्रियता और सहभागिता” सुनिश्चित करना। साथ ही अपनी ग्राम पंचायतों को बच्चों के लिए “बाल मित्र पंचायत” बनाकर भी सरपंच एक महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इससे पंचायतों में बच्चों की आवाज़ को महत्व मिलेगा और उनके सुझावों पर भी अमल किया जाएगा। इससे बच्चों का पंचायती राज व्यवस्था की ओर रुझान भी बढ़ेगा और देश के लोकतंत्र में भी उनकी सहभागिता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: नागौर की बाल पंचायत लीडर ललिता बाबल ने बताई “बाल मित्र पंचायत” बनाने में बच्चों की भूमिका

Panchayati Raj
Panchayati Raj

यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: मुख्य अतिथियों ने किया वीडियो विमोचन

अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *