तनय मिश्रा।
डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट द्वारा आयोजित “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन आमेर और अजमेर में किया गया था। अजमेर में इस प्रदर्शनी के समापन पर शामिल विशिष्ट अथितियों में राम जैसवाल भी शामिल हुए। आइए इनके बारे में जानते हैं।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट ने कुछ समय पहले ही “शेड्स ऑफ कोविड” अभियान का आयोजन किया था। इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ने 30 दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया था। 3 सितंबर को अजमेर के राजकीय संग्रहालय में इस प्रदर्शनी का समापन हुआ था। इस प्रदर्शनी के लिए देशभर से बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स भेजी थी और 25,000 से भी ज़्यादा दर्शकों ने इस 30 दिवसीय शेड्स ऑफ कोविड पेंटिंग प्रदर्शनी को देखा। समापन के दिन इस प्रदर्शनी को देखने विशिष्ट अथितियों में राम जैसवाल भी शामिल हुए। आइए जानते हैं राम जैसवाल के बारे में।
राम जैसवाल
राम जैसवाल देश के जाने-माने कला ज्ञाता है। इनका जन्म 5 सितंबर 1937 को मथुरा के सादाबाद में हुआ था। इन्होनें लखनऊ के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट से स्नातक डिग्री प्राप्त की। इन्होंने 3 साल तक लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में आर्टिस्ट पद पर ही काम किया। करीब 60 सालों से कला से जुड़ें हुए राम जैसवाल के बारे में लखनऊ विश्व विद्यालय के तत्कालीन उपकुलपति और पद्मश्री से सम्मानित राधाकमल मुखर्जी कहा था कि, “भारतीय मिथकों और किवंदतियों के साथ अग्रणी उनकी रचनाएँ उनकी साहित्यिक पृष्ठ्भूमि और पारम्परिक भारतीय शैली की उत्कृष्टता दोनों को प्रकट करने के लिए अत्यधिक प्रशंसनीय हैं। उनके चित्र और रंग भारतीय विनम्रता और लय की सूक्ष्म भावना को दर्शाते हैं।” इन्होंने भी “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी में नन्हें कलाकारों से अपने कला का ज्ञान साझा किया।

यह भी पढ़ें :- मैं भी बाल सरपंच: पंचायती राज मंत्री के कार्य
डिजिटल बाल मेला वर्तमान में “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत गाँव के बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूक कर रहा है। इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र करता है, जिनमें राज्य के दिग्गज नेता बच्चों से पंचायत राज प्रणाली पर संवाद करेंगे। इन बच्चों को राजस्थान के गाँव, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और विद्यालयों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में कई तरह के सत्र, वीडियो एंट्री, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ भी समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। डिजिटल बाल मेला इससे पहले “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन कर चुका है।
यह भी पढ़ें :- शेड्स ऑफ कोविड: जानिए विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सेठी के बारे में
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ने के लिए आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

