“शेड्स ऑफ़ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का समापन कल…..

Shades Of Covid

संभागीय आयुक्त भँवर लाल मेहरा बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत…..

आदित्य शर्मा|

अजमेर| राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में, क्लासमेट द्वारा प्रायोजित और डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित “शेड्स ऑफ़ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का कल समापन किया जाएगा| अजमेर के राजकीय संग्रहालय में आयोजित इस 30 दिवसीय प्रदर्शनी को देखने 25,000 से भी ज्यादा दर्शक आ चुके हैं| 3  सितम्बर को इस प्रदर्शनी का समापन होगा जिसमें अजमेर के संभागीय आयुक्त श्री भँवर लाल मेहरा शिरकत करेंगे| इस आयोजन में डिजिटल बाल मेला द्वारा लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गयी है| जिसमें अजमेर के बच्चे शामिल होंगे| अजमेर में लगी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन  5 अगस्त को मेयर श्रीमती ब्रजलता हाडा ने किया था| 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रदर्शनी में देश भर के बच्चों ने अपनी -अपनी पेंटिंग्स भेजी थी| इस प्रदर्शनी का मकसद था “बच्चों के कोविड अनुभवों को रंगों के माध्यम से बाहर लाना और दुनिया तक इन विचारों को पहुंचाना |” बच्चों ने इन पेंटिंग्स के माध्यम से कुछ  बातें और सन्देश कैनवास पर उतारे हैं| डिजिटल बाल मेला का मकसद ही बच्चों की दुनिया में बदलाव लाना है और उनकी  रचनात्मकता, जागरूकता, अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है|

To send your paintings, register on –
www.digitalbaalmela.com or contact- 8005915026
For more information, do follow us on our various social media platforms –
WhatsApp/Telegram–8005915026
Facebook page– https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram– https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter– https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *