तनय मिश्रा।
डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट द्वारा आयोजित “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन आमेर और अजमेर में किया गया था। अजमेर में इस प्रदर्शनी के समापन पर शामिल विशिष्ट अथितियों में संजय कुमार सेठी भी शामिल हुए। आइए इनके बारे में जानते हैं।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट ने कुछ समय पहले ही “शेड्स ऑफ कोविड” अभियान का आयोजन किया था। इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ने 30 दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया था। 3 सितंबर को अजमेर के राजकीय संग्रहालय में इस प्रदर्शनी का समापन हुआ था। इस प्रदर्शनी के लिए देशभर से बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स भेजी थी और 25,000 से भी ज़्यादा दर्शकों ने इस 30 दिवसीय शेड्स ऑफ कोविड पेंटिंग प्रदर्शनी को देखा। समापन के दिन इस प्रदर्शनी को देखने विशिष्ट अथितियों में संजय कुमार सेठी भी शामिल हुए। आइए जानते हैं संजय कुमार सेठी के बारे में।
संजय कुमार सेठी
संजय कुमार सेठी अजमेर के जाने-माने कला ज्ञाता है। इनका जन्म 24 सितंबर 1972 को हुआ था। इनके पिता का नाम ललित कुमार सेठी है। संजय कुमार सेठी ने अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में संजय सेठी अजमेर में स्थित फाइन आर्ट एंड क्राफ्ट इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर है। इसके साथ ही उनके पास देश-विदेश की कई पेंटिंग्स का संग्रह हैं। इन्होंने बीते सालों में कई पेंटिंग प्रदर्शनियों और वर्कशॉप में हिस्सा लिया है और उनमें से कई में जज की भूमिका भी निभाई है। अपने 30 साल के आर्टिस्ट करियर में इन्होंने कई पुरुस्कार भी जीते हैं। डिजिटल बाल मेला और क्लासमेट द्वारा आयोजित “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर भी इन्होनें शिरकत करके यहां मौजूद नन्हें कलाकारों से कला के संबंध में अपने अनुभव साझा किए।
यह भी पढ़ें :- शेड्स ऑफ कोविड: राजस्थान के बच्चों ने पृथ्वीराज चौहान के चित्र को किया जीवंत
डिजिटल बाल मेला के वर्तमान में चल रहे “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूकता दी जाती है। इस अभियान के तहत डिजिटल बाल मेला ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्र करता है, जिनमें राज्य के दिग्गज नेता बच्चों से पंचायत राज प्रणाली पर संवाद करेंगे। इन बच्चों को राजस्थान के गाँव, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और विद्यालयों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में कई तरह के सत्र, वीडियो एंट्री, क्विज़ और डिबेट प्रतियोगिताएँ भी समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। डिजिटल बाल मेला इससे पहले “शेड्स ऑफ कोविड” पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन कर चुका है।
यह भी पढ़ें :- जानिए देश के पंचायती राज मंत्री के बारे में
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान से जुड़ने के लिए आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

