तनय।
बीते शनिवार को जयपुर के राजावास गाँव में आयोजित बाल पंचायत में 400 से भी ज़्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया, जो एक रिकॉर्ड है।
जयपुर। डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) के नवाचारी अभियान “मैं भी बाल सरपंच” की 2 अक्टूबर को आधिकारिक शुरुआत के बाद इसे पूरे राजस्थान में ले जाने की दिशा में 8 अक्टूबर को यह अभियान जयपुर (Jaipur) के राजावास (Rajawas) गाँव पहुँचा। इस अवसर पर यहाँ बच्चों के लिए एक “बाल पंचायत” (Baal Panchayat) का भी आयोजन किया गया, जिसमें गाँव की सरपंच मीनाक्षी मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस बाल पंचायत में 400 से भी ज़्यादा बच्चे शामिल हुए, जो उपस्थिति (Attendance) का एक नया रिकॉर्ड (Record) है।
क्या है इस रिकॉर्ड का महत्व?
“मैं भी बाल सरपंच” अभियान की आधिकारिक लॉन्चिंग को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में दूसरी आधिकारिक बाल पंचायत में ही 400 से ज़्यादा बच्चों का शामिल होना एक अच्छा और सकारात्मक संकेत है। इससे स्पष्ट है कि बच्चों का भी इस नवाचारी अभियान के प्रति उत्साह है, जिससे पंचायती राज व्यवस्था के विषय में उनका रुझान भी बढ़ेगा। इससे देश में पंचायत स्तर पर भावी प्रतिनिधि तैयार करने में मदद मिलेगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था मज़बूत होगी।
यह भी पढ़ें :- “Main Bhi Baal Sarpanch” अभियान का झुंझुनूं में इस दिन होगा आगाज़
जयपुर की राजावास ग्राम पंचायत में आयोजित हुई "बाल पंचायत"
बच्चों ने बढ़ – चढ़कर लिया भाग, जाना कैसे बनें "बाल सरपंच"।
बड़े उत्साह से पेश की "बाल सरपंच" बनने के लिए दावेदारी, किया मतदान@UNICEFIndia#MaiBhiBaalSarpanch #digitalbaalmela #DigitalBaalMela2022 #Sarpanch #BaalSarpanch pic.twitter.com/vVVZZoyfyY— Digital Baal Mela (@DigitalBaalMela) October 8, 2022
यह भी पढ़ें :- Main Bhi Baal Sarpanch: राजावास ने चुना अपना “बाल सरपंच”
अगर आपका बच्चा भी “मैं भी बाल सरपंच” (#MainBhiBaalSarpanch) अभियान से जुड़ना चाहता है, तो आप डिजिटल बाल मेला (#DigitalBaalMela) की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर कर सकते हैं या इस नंबर 8005915026 पर वॉट्सऐप/टेलीग्राम के ज़रिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkN

