Single Mother के सपनों को पुरा कर रही है जयपुर की रिद्धिमा, जानें कैसे

बाल कलाकर ने मॉडलिंग और अभिनय कला से बॉलीवुड में बनाई खास जगह……

ओमप्रकाश ढाका।

अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर 2023 के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में आयोजित डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा आयोजित Blue street & Ed talk में सेंट एंजेला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घाटगेट, जयपुर की नौवीं कक्षा की बालिका रिद्धिमा अग्रवाल ने अपनी जीवन यात्रा और संघर्ष पर भाषण दिया। रिद्धिमा ने जब अपने जीवन और परिवार के बारे में बताना शुरू किया तो सभी लोग भावुक हो गए। नन्ही बच्ची के भाषण पर लोगों ने बहुत तालियां बजाईं। रिद्धिमा अपने भाषण में कहती है कि हर किसी की सफलता के पीछे कोई ना कोई जरूर होता है लेकिन मेरी सफलता के पीछे मेरी मम्मी है। मैं विश्वास के साथ कहती हूं अगर मेरी मम्मी नहीं होती तो मैं यहां तक नहीं पहुंचती। जब मैं 3 वर्ष की थी तब मेरे पापा का देहांत हो गया था। मेरी मम्मी पर हमारे पूरे घर की जिम्मेदारी आ गई थी, मुझे स्कूल के लिए तैयार करना, अपना जॉब करना और घर का सारा काम करना। मेरे लिए मेरी मम्मी सुपर हीरो है अगर वो नहीं होती तो मैं यहां आपके सामने खड़ी नहीं होती। मेरी मम्मी की वजह से मैंने इतने सारे शुटस किए और मॉडलिंग शो किए। मम्मी मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे ये सब कुछ देने लिए मम्मी आपका बहुत धन्यवाद।

जब रिद्धिमा ने मंच पर रैम्पवॉक किया तो सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए क्योंकि बाल कलाकार ने किसी मझे हुए मॉडल की तरह मंच पर मॉडलिंग शो किया। रिद्धिमा की मॉडलिंग देखकर उसके हमउम्र बच्चे भी बहुत उत्साहित हुए। जब रिद्धिमा मॉडलिंग शो कर रही थी तो दर्शक तालियां बजाने से रुक नहीं रहे थे। बाल कलाकार रिद्धिमा अग्रवाल ने बाल मेले में आए सभी दर्शकों का अपनी उम्दा प्रदर्शन से दिल जीता। रिद्धिमा ने जब अपने जीवन और परिवार के संघर्ष की यात्रा सुनाई तो सभी लोगों और वहां मौजूद नन्हे बच्चों को प्रेरणा मिली। क्योंकि रिद्धिमा को सिंगल मदर ने लालन पालन किया और इस मुकाम पर पहुंचाया। रिद्धिमा अपनी स्कूल में सभी शिक्षकों की चहती है और सभी की आंख का तारा है।

अगर रिद्धिमा की उपलब्धियों की बात करे तो नेशनल चैनल सोनी टीवी के क्राइम पेट्रोल में 12 एपिसोड में काम किया। यूटयूब चैनल के विडियो सॉन्ग ” बैचेन” में काम किया और प्रांजल दहिया के गाने ” स्पीकर बाजन दे ” में उनके साथ काम किया। रिद्धिमा ने जयपुर में बहुत सारे मॉडलिंग शो किए और ज्यादातर शो में विजेता रही। नन्ही बालिका ने जी जिंक चैनल पर दो एपिसोड ” शाही पनीर” और ” 2nd इनिंग ” में अक्षिता वात्स्यायन और सोनल लांबा जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किया। जयपुर के सभी नृत्य प्रतियोगिताओं में रिद्धिमा विजेता रही। ” बांद्रा ” मूवी में कत्थक नृत्य करके बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ काम किया। रिद्धिमा भव्या फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर रही। जयपुर में हुए ” इंडिया गॉट लिटिल हंट ” की विनर रही। जोरा और भूल भुलैया – 2 फिल्म में भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई।

आपका बच्चा भी प्रतिभावान है तो डिजिटल बाल मेला के कार्यक्रमों से जुड़े। अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के इस नंबर/वेबसाइट : 8005915026/ https://www.digitalbaalmela.com/ पर संपर्क करें।

 

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *