सितंबर महीने में जारी रहेगी आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता।
शिवाक्ष शर्मा।
अगस्त माह की ही तरह डिजिटल बाल मेला सितंबर महीने में भी बच्चों के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत बच्चों को अप्रैल महीने के विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना है। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे को 1100 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा साथ ही उस बच्चे को “राइटर ऑफ़ द मंथ ” के खिताब से भी नवाजा जायेगा।
डिजिटल बाल मेला पिछले साल से “राइटर ऑफ़ द मंथ ” प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसमें बच्चों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में अपने आर्टिकल्स डिजिटल बाल मेला को भेजे थे।
डिजिटल बाल मेला बच्चों को लेखक बनने का मौक़ा दे रहा है। अपनी लेखन कला को दुनिया के सामने लाने और 1100 रुपये जीतने का बच्चों के पास यह सुनहरा मौका है। बच्चों द्वारा भेजे जाने आर्टिकल डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर प्रकाशित किये जायेंगे। “राइटर ऑफ़ द मंथ” बनने के लिए बच्चों को आर्टिकल लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखना है-
-आप जिस भी विशेष दिन पर आर्टिकल लिखे उसे आपको तीन दिन पहले हमे भेजना होगा।
– आर्टिकल कम से कम 250 शब्दों मे लिखने होंगे।
– आर्टिकल के साथ बच्चों को अपना नाम, पता, विद्यालय का नाम भी भेजना है।
– आर्टिकल के साथ आपको एक फोटो भी भेजनी है जो की चुने हुए आर्टिकल के साथ लग सके। यह फोटो आपके आर्टिकल के दिन से संबंधित होनी चाहिए।
– अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो कम से कम तीन विशेष दिनों पर आर्टिकल लिखना होगा।
– आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपकी खुद की सोच एवं समझ से लिखा हुआ होना चाहिए। गूगल अथवा किसी भी और माध्यम से कॉपी पेस्ट किया हुआ आर्टिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
– प्रतियोगिता के अंत मे जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 का नगद इनाम दिया जाएगा।
– बच्चों को अपने आर्टिकल वर्ड फोर्मेट में ही भेजने हैं, पीडीएफ या अन्य किसी भी फ़ाइल फोर्मेट में भेजे जाने वाले आर्टिकल मान्य नहीं होंगे|
– बच्चों को हर आर्टिकल के साथ अलग – अलग फोटो भेजनी है। हर बार एक ही फोटो भेजने पर आपका आर्टिकल प्रतियोगिता से बाहर हो जायेगा
सितम्बर 2024 की महत्वपूर्ण तिथियां
2 सितम्बर – विश्व नारियल दिवस
5 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय दान दिवस
5 सितम्बर – शिक्षक दिवस (भारत)
6 सितंबर- हरतालिका तीज
7 सितंबर – ब्राजील का स्वतंत्रता दिवस
7 सितंबर- गणेश चतुर्थी
7 सितंबर- परशुयान पर्व
8 सितम्बर – अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
8 सितंबर – विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस
9 सितंबर – विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस
10 सितंबर – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (डब्ल्यूएसपीडी)
11 सितंबर – राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
13 सितंबर- अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस
14 सितम्बर – हिन्दी दिवस
15 सितम्बर –
इंजीनियर दिवस (भारत)
15 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
16 सितंबर – विश्व ओजोन दिवस
16 सितंबर – मलेशिया दिवस
17 सितम्बर – विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
17 सितंबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
18 सितंबर- विश्व बांस दिवस
19 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय टॉक लिंक एक समुद्री डाकू दिवस
21 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (यूएन)
21 सितंबर- अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस
21 सितंबर- विश्व अल्जाइमर दिवस
22 सितम्बर – कैंसर रोगियों के कल्याण का दिन
22 सितंबर – विश्व नदी दिवस
22 सितम्बर – विश्व गैंडा दिवस
23 सितम्बर – अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस
24 सितम्बर – विश्व बधिर दिवस
25 सितम्बर – विश्व फार्मासिस्ट दिवस
25 सितम्बर – अंत्योदय दिवस
26 सितम्बर – विश्व गर्भनिरोधक दिवस
26 सितम्बर – विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस
27 सितम्बर – विश्व पर्यटन दिवस
28 सितम्बर – विश्व रेबीज दिवस
28 सितम्बर – विश्व समुद्री दिवस
29 सितम्बर – विश्व हृदय दिवस
30 सितम्बर – अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस
डिजिटल बाल मेला बच्चों द्वारा स्थापित एक प्लेटफॉर्म है जो बच्चों में जागरूकता लाने और अपनी कला को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
आपको बता दें डिजिटल बाल मेला की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियानों का आयोजन कर चुका है जिसमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं। डिजिटल बाल मेला ने बच्चों की लेखन कला को दुनिया के सामने लाने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है। अपना आर्टिकल आप 8005915026 पर भेज सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

