सोशल मिडिया के टॉप –10 विजेता जल्द …

11000 रूपये का मिलेगा नकद ईनाम …

गर्वित शर्मा|

जयपुर| “संग्रहालयों के रेखाचित्र” (Paintings Of Museums) पेंटिंग प्रतियोगिता के नतीजों की घोषणा होने वाली है| इसी क्रम में सोशल मिडिया के टॉप – 10 बच्चों (Top 10 Children) के नामों का जल्द ही ऐलान किया जायेगा| लेकिन इससे पूर्व बच्चों की फरमाइश पर और उनके बढ़ते हुए उत्साह को देखते हुए उन्हें आखरी 36 घंटों का मौका और दिया जाता है| बच्चे अब कल यानि 28 मार्च रात 10 बजे तक अपनी फेवरेट पेंटिंग के लिए वोट करवा सकते हैं| (Vote For Children)

म्यूजियम्स थ्रू माय आई” Museum Through My Eyes अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई इस प्रतियोगिता(Painting Exibhition) में देशभर से बच्चों ने अपने – अपने पसंदीदा संग्रहालय की पेंटिंग बनाकर डिजिटल बाल मेला को भेजी थी| इन पेंटिंग्स की प्रदर्शनियों का आयोजन जयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों, आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और हवामहल में किया गया था जहाँ दुनिया भर के पर्यटकों ने बच्चों की इन रचनाओं को देखा और ख़ूब सराहा था| (Museums of India)

इस प्रतियोगिता के नतीजों में 50% भूमिका सोशल मिडिया पर जनता के वोट्स और 50% जजेस के निर्णय की होगी| विजेता बच्चों में पहले स्थान पर आने वाले को 11000 रूपये का नकद ईनाम दिया जायेगा वहीँ द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को 5100 और तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चे को 1100 रूपये का ईनाम मिलेगा|इतना ही नहीं 5 बच्चों को 500 – 500 रूपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा| (Winner Takes 11,000 R.S)

गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में “म्यूजियम्स थ्रू माय आई” अभियान की शुरुआत बच्चों की संग्रहालयों के प्रति रुचि बढाने और दुनिया भर की प्राचीन धरोहरों के प्रति जागरूक करने के लिए की थी| इस अभियान की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2022 पर राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने आमेर महल पर की था| इस अभियान के अंतर्गत डिजिटल बाल मेला ने आमेर महल और हवामहल पर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया था जिसमें बच्चों ने लाइव चित्रकारी भी की थी (International Museum Day) | इन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को ईनाम भी दिए जा चुके हैं|

डिजिटल बाल मेला बच्चों में कला, राजनीति, सामाजिक आदि के बारे में जागरूकता बढाने पर निरंतर कार्य करता है| डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) ने 14 नवम्बर 2021 को राजस्थान विधानसभा में देश के पहले “बाल सत्र” का आयोजन किया था जिसमे बच्चों ने विधायक, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका निभा विधानसभा का संचालन किया था| राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बच्चों को यह मौका दिया था|

डिजिटल बाल मेला ने हाल ही में यूनिसेफ के साथ मिलकर “मैं भी बाल सरपंच” अभियान का आयोजन किया, जिसके तहत राजस्थान के सभी संभागों में बाल पंचायतें लगायी गयी थी|इन बाल पंचायतों में बच्चों को पंचायती राज प्रणाली के बारे में जागरुक किया गया था और लाइव वोटिंग के माध्यम से बच्चों ने अपने प्रतिनिधि चुने थे| इन बाल प्रतिनिधियों ने जयपुर में आयोजित हुए तीन दिवसीय बाल सरपंच अधिवेशन में भाग लिया था|

यदि आपका बच्चा भी है प्रतिभावान और आप भी उसकी प्रतिभा को निखारना चाहते हैं तो आज ही उसे जोड़ें डिजिटल बाल मेला के साथ| डिजिटल बाल मेला से जुड़ने लिए वेबसाइट www.digitalbaalmela.com या मोबाईल नंबर +918005915026 पर संपर्क करें | अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मिडिया हैंडल्स को फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *