नियम 324 के तहत विपक्ष की विधायक सोनम ने रखी हिमाचल प्रदेश विधानसभा ‘बाल सत्र’ में अपनी बात..

बाल विधायिका सोनम

12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हुआ था विशेष बाल सत्र का आयोजन..

साक्षी ठाकुर

शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. भोरंज की सोनम का चयन भी इस प्रक्रिया में हुआ था जिसमें उन्हें विपक्ष की विधायिका बनने का मौका मिला और उन्होंने नियम 324 के तहत अपनी बात रखी। सोनम ने कहा ‘मैं प्रक्रिया के नियम 324 के अंतर्गत सदन का ध्यान एक बहुत बड़ी समस्या की ओर आकर्षित करना चाहती हूं कि प्रदेश में अधिकतर भूस्खलन वर्षा ऋतु में होता है पहाड़ी क्षेत्र में जहां परिवहन के मार्गों का निर्माण हुआ उन मार्गों के दोनों और वर्षाजल निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए एवं मार्गों के निर्माण के दोनों और 45 डिग्री के कोण पर मलबे को निर्माण के दौरान ही हटा देना चाहिए यदि हटाना संभव नहीं हो तो मजबूत दीवारों का निर्माण कर उसको सहारा दे देना चाहिए’।

इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही की बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *