हिमाचल की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह “लोकतंत्र में राजपरिवारों की भूमिका” पर बच्चों से करेंगी चर्चा…  

हिमाचल की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह

1000 से ज्यादा “बाल प्रत्याशी” बनेंगे डिजिटल बाल मेला के संवाद सत्र का हिस्सा…

 

आदित्य शर्मा.

 शिमला. गुरुवार 18 मई को Digital Baal Mela के अभियान Bacchon Ki Sarkar Kaisi Ho? के तहत विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया जाएगा. इस सत्र में बतौर मुख्य अतिथि Himachal Pradesh की Congress Cheif श्रीमती प्रतिभा सिंह 1000 से ज्यादा बच्चों से रूबरू होंगी. “लोकतंत्र में राजपरिवारों की भूमिका” विषय पर चर्चा करते हुए वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा “Baal Satra” के बाल विधायक दावेदारों से अपना राजनीतिक सफ़र एवं सफलता मंत्र साझा करेंगी.

श्रीमती प्रतिभा सिंह परिचय-

Google Meet के माध्यम से होने वाले इस सत्र में हिमाचल प्रदेश के विद्यालयों के साथ देश के अन्य राज्यों के बाल प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे और उन्हें मुख्य अतिथि से सवाल पूछने का मौका मिलेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि M.P Pratibha Singh Himachal की प्रमुख महिला नेत्रियों में से एक है, और तीन बार Mandi Loksabha Seat से सांसद चुनी जा चुकी है. वर्तमान में वह लोकसभा सांसद के साथ ही हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर प्रदेश का कार्यभार संभाल रही है. श्रीमती सिंह हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं वर्तमान में हिमाचल कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह की माँ है.

बच्चों की सरकार कैसी हो? में क्या होगा- 

DBM की को-फाउंडर प्रिया शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे आयोजित यह सत्र एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वाधान में हो रहे अभियान बच्चों की सरकार कैसी हो? का हिस्सा है. 12 जून को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र” का आयोजन भी इस अभियान के तहत ही किया जाएगा. इस विशेष बाल सत्र में 8-17 वर्ष के 68 बाल विधायक शिरकत करेंगे और बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ मुखर करेंगे.

सत्र का आयोजन शिमला स्थित विधानसभा भवन में किया जाएगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एच.पी विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल होंगे, और बच्चों का मनोबल बढ़ाएंगे. अब तक इन संवाद सत्रों से हिमाचल प्रदेश के 15,000 से भी ज्यादा बच्चे जुड़ चुके है.

राजस्थान विधानसभा “बाल सत्र”-

बता दें कि डिजिटल बाल मेला की शुरुआत बच्चों के हाथ में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के सकारात्मक इस्तेमाल के लिये की गयी है। जयपुर के सवाई मानसिंह विद्यालय में पढ़ने वाली 13 साल की जान्हवी शर्मा ने वर्ष 2020 में इस नवाचार की नींव रखी। हिमाचल प्रदेश से पहले राजस्थान 14 नंवबर 2021 को इस विशेष बाल सत्र का साक्षी बन चूका है. राजस्थान विधानसभा “बाल सत्र” में 200 बाल विधायकों ने प्रश्नकाल और शून्य काल की कार्यवाही का संचालन किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी.पी जोशी ने बच्चों को ये ऐतिहासिक अवसर प्रदान किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों को यह वीडियो हमारी वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करनी आवश्यक है.

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *