विपक्ष के विधायक के रूप में नियम 324 के तहत दिया सरकार को अहम सुझाव
गर्वित शर्मा
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना. इस विशेष सत्र के लिए देश भर से 68 बच्चों का चयन किया गया था, जिसकी प्रक्रिया कुल तीन माह चली थी. “बाल प्रतिनिधि” बाल मुद्दों पर अपनी आवाज़ शिमला स्थित विधानसभा भवन में मुखर करते नज़र आए. खील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सुमित शर्मा का चयन भी इस सत्र के लिए किया गया था. जिसमें वह विपक्ष के विधायक की भूमिका निभाते हुए नज़र आए.
सुमित ने विधानसभा की प्राकृत के नियम 324 के तहत सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव दिया| सुमित ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा – “मैं प्रक्रिया के नियम 324 के अंतर्गत आज जिस विषय पर रोशनी डालना चाहता हूँ वह एक गंभीर मुद्दा है, और किसी को भी भावुक करने योग्य है. आज “बाल श्रम निषेध दिवस” है, जो कि मनाया है, उन बच्चों के लिए जिन्हें बहुत ही छोटी आयु से अपनी पढाई छोड़ काम पर जाना पड़ता है. आज के ज़माने में भी प्रदेश में गरीब बच्चों द्वारा भिक्षावृत्ति से लेकर ढाबों में कार्य करवाया जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा उनकी बाल्यावस्था में शिक्षा, खेल-कूद करने के बजाए उनसे खच्चर चलवाए जाते है, होटलों में बर्तन साफ़ कराये जाते है और बाल श्रम की समस्या राज्य में जाने-माने पर्यटक स्थलों पर और भी प्रबल है. ऐसे में हमारी सरकार को “बाल श्रम को रोकने हेतु, कड़े कानून बनाने चाहिए. साथ ही पहले से बने कानूनों की कड़ी पलना हेतु सरकार को सजग होना चाहिए. राज्य सरकार द्वारा गरीब बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की उचित कार्यवाही करें साथ ही भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों के लिए ऐसे राजकीय आश्रय का संचालन किया जाए जिसमें ऐसे गरीब बच्चों को आवास, भोजन, पढाई इत्यादि सुविधाएं नि:शुल्क दी जाए।
“विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” के अवसर पर आय्प्जित इस विशेस बाल सत्र में उन्होंने अपने इस मुद्दे को सत्र में सरकार और समाज के सामने रखा. इस सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं बतौर विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह, शामिल हुए. इस सत्र की ख़ास बात यह रही कि बच्चों ने ही मुख्यमंत्री, नेता-प्रतिपक्ष, स्पीकर समेत सभी पदों की भूमिका निभाई व एक दिन के लिए राज्य की विधानसभा का संचालन किया
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

