जयराम पुरा का बाल सरपंच बनेगा अपनी पंचायत में होने वाली बैठक का हिस्सा….

कौन बनेगा बाल सरपंच

सरपंच जगदीश निठारवाल ने दिया बच्चों को यह बड़ा मौका….

आदित्य शर्मा।

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में जहां एक ओर छात्रसंघ अध्यक्ष के चुनाव के परिणाम घोषित किए गए वही दूसरी ओर आमेर की जयराम पुरा पंचायत बाल सरपंच के चुनाव का नजारा देखने को मिला। यह मौका डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ ने आमेर के जयराम पुरा पंचायत में बाल पंचायत आयोजन कर बच्चों को दिया। इस बाल पंचायत में मौजूद 250 बच्चों मैं से 20 बच्चों ने कैसी हो अपनी ग्राम पंचायत? विषय पर विचार व्यक्त करते हुए अपनी ठोस दावेदारी पेश की।

जिसके बाद चुनावी प्रचार कर बच्चों से वोट की अपील प्रत्याक्षियों द्वारा की गई। इतना ही नहीं वहां मौजूद सभी बच्चों ने अपने प्रतिनिधि के लिए वोट भी डालें। यह प्रक्रिया बकायदा वोट बैलेट के माध्यम से पूर्ण की गई। हर पंचायत समिति मैं से एक बाल सरपंच को जयपुर के पंचायती राज भवन में बुलाया जाएगा, जिसमें बच्चे राजस्थान के मुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं और सुझावों को रखेंगे।

इस बाल पंचायत में विशिष्ठ अतिथि के रूप में आमेर के इकाई अध्यक्ष (कांग्रेस) रामकुमार यादव जी उपस्थित रहे और बतौर मुख्य अतिथि जयरामपुरा के सरपंच श्री जगदीश निठारवाल भी रहे। सरपंच जी ने अपने बच्चों द्वारा उठाए गए सवालों और परेशानियों का निवारण करने का वादा करते हुए कहा की– इस कार्यक्रम के माध्यम से जो भी बच्चा बाल सरपंच के रूप में निकलकर आएगा वो बच्चा ग्राम पंचायत जयरामपुरा के पंचायत भवन में होने वाली बैठक में बतौर बाल सरपंच के रूप में शामिल किया जाएगा इसका वादा मैं आप से करता हु।

इसके साथ विशिष्ठ अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम से जुड़े रामकुमार यादव जी ने डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित राजस्थान विधानसभा बाल सत्र का जिक्र करते हुए बच्चों से कहा की “जिस प्रकार बच्चों ने बाल विधानसभा में राजनीति के गुण सीखे थे उस ही प्रकार आप को इस प्रयास के माध्यम से पंचायत राज प्रणाली के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा”। उन्होंने डिजिटल बाल मेला से अनुरोध कर आमेर तहसील कि और ग्राम पंचायत में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील भी की।

आपकी जानकारी के लिए बता दें डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के माध्यम से राजस्थान के सभी ग्राम पंचायतों में ऐसी बाल पंचायत का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य बच्चों में पंचायती राज प्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने है साथ ही नई पीढ़ी में जागरूक नागरिक और सरपंच, मंत्री, नेता का निर्माण करना हैं।

MAIN BHI BAAL SARPANCH” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या इस नंबर पर 8005915026 पर रजिस्टर करें| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें…….

Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *