हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आयोजित हुए “बाल सत्र” में उठा जनसंख्या कानून का मुद्दा…
आदित्य शर्मा.
शिमला. डिजिटल बाल मेला और एल.आई.सी की पहल बच्चों की सरकार कैसी हो? के तहत “बाल सत्र” का आयोजन किया गया. इस सत्र में देश भर के 68 बाल विधायक शामिल हुए और सरकार को बच्चों के मुद्दों और समस्याओं से अवगत कराया. इतना ही नहीं बच्चों के मुद्दों पर रौशनी डालने के साथ ही सदन में मौजूद बाल प्रत्याशियों ने समाज की चल रही व्यवस्था एवं गंभीर समस्याओं पर भी सवालिया निशान खड़े किये.
विधायक प्रतिभा सिंह-
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित विधानसभा भवन में इस “बाल सत्र” में नियम 324 की कार्यवाही के दौरान विधानसभा बाल सदस्य और मनाली से बाल विधायक प्रतिभा सिंह ने भारत में बढ़ती जनसंख्या को रोकने हेतु सरकार से आग्रह किया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन चूका है. हम चाइना को भी पीछे छोड़ चुके है, इसके लिए अब समय है की सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने का विचार करे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिजिटल बाल मेला द्वारा इस बाल सत्र के आयोजन का मकसद भावी पीढ़ी में राजनीति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

