पर्यटकों को हो रही परेशानियाँ…
आदित्य शर्मा.
शिमला. 12 जून को हिमाचल प्रदेश राज्य ऐतिहासिक बाल सत्र का साक्षी बना, इसमें प्रदेश और अन्य राज्य के 68 बाल विधायकों ने शिरकत की. शिमला स्थित विधानसभा भवन में आयोजित हुए इस बाल सत्र में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे. इतना ही नहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यसभा उप-सभापति श्री हरिवंश भी उपस्थित रहे. इस सत्र में नियम 324 के तहत चल रही कार्यवाही के समय सोलन से बाल विधायक शिवानी राणा ने राज्य में बढ़ रही आवारा पशुओं की समस्या का मुद्दा सदन में उठाया.
बाल विधायक शिवानी राणा का सुझा-
सदन में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती ही जा रही है. इन आवारा पशुओं में कुत्ते, गाय, बैल और बंदर शामिल है. जहां एक ओर बन्दर पर्यटकों को परेशान करते है और किसानों की फसलें बर्बाद कर देते है वहीं दूसरी और बैल और कुत्तों की वजह से आम जन में डर पैदा हो रहा है. उन्होंने बताया कि आवारा जानवरों की वजह से बच्चों को भी घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है. ऐसे में उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बंदरों को शहर से विस्थापित कर जंगलों में छोड़ा जाए एवं बैल और गाय के लिए गौशाला बनाई जाए.
डिजिटल बाल मेला की को-फाउंडर प्रिया शर्मा ने बताया कि एच.पी स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने इस विशेष बाल सत्र की अध्यक्षता की थी. उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश में हुआ बाल सत्र देश का दूसरा बाल सत्र है, इसके पहले डिजिटल बाल मेला द्वारा राजस्थान विधानसभा बाल सत्र का आयोजन किया गया था. इसमें देश भर के 200 बच्चों ने भाग लिया.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

