निदेशक श्री विनीत गुप्ता ने अभियान “बच्चों की सरकार कैसी हो” को सराहा…
आदित्य शर्मा.
जयपुर. बच्चों के व्यक्तित्व के विकास हेतु चलाये जा रहे देशव्यापी नवाचार “Digital Baal Mela” से देश का प्रतिष्ठित मीडिया हाउस “द स्टेट्समैन” जुड़ने जा रहा है. बच्चों के सुझावों और बाल मुद्दों को देश और दुनिया तक पहुंचाने में साझेदार बनेगा. “द स्टेट्समैन”.
घोषणा-
इस अभियान से जुड़ने की घोषणा “द स्टेट्समैन” के निदेशक विनीत गुप्ता ने की है. डिजिटल बाल मेला को कोरोनाकल की अद्भुत पहल बताते हुए उन्होंने कहा- बच्चों का, बच्चों के लिए, बच्चों द्वारा संचालित इस अभियान से जुड़ना हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है. इसके साथ ही श्री विनीत गुप्ता ने डिजिटल बाल मेला को शुभकामनाएं दी.
“द स्टेट्समैन” का इतिहास-
आपकी जानकारी के लिए बता दें “द स्टेट्समैन” अख़बार 150 सालों से भारत में जनता की आवाज़ बुलंद कर रहा है. “द स्टेट्समैन” भारत के मुख्य अंग्रेजी अख़बारों में से एक है. इस अखबार का पहला संस्करण 1875 में प्रकाशित हुआ था, जहां स्वतंत्रता पूर्व “द स्टेट्समैन” ने आजादी की जंग में सजग भागीदारी निभाई थी, वहीँ आजादी के बाद लोकतंत्र को मजबूत बनाने में यह अख़बार अहम् योगदान दे रहा है.
हिमाचल बाल सत्र-
गौरतलब है कि बच्चों की उर्जा को उचित मंच देने हेतु तैयार किया गया डिजिटल बाल मेला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सौजन्य से शिमला में “बाल सत्र” का आयोजन करने जा रहा है। 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सानिध्य में इस “बाल सत्र” का आयोजन होगा। इस बाल सत्र में 68 बच्चे बाल विधायक बनकर अपने मुद्दों को विधानसभा के पटल पर रखेंगे. इन बच्चों का चुनाव डिजिटल रजिस्ट्रेशन के द्वारा किया जा रहा है.
बच्चे कैसे जुड़े-
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग, के तत्वाधान में डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित और एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान का पोस्टर सी.एम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 25 अप्रैल को रिलीज़ किया था. इस अभियान के तहत आयोजित “बाल सत्र” में 68 बच्चे मुख्यमंत्री, स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभायेंगे. 8-17 वर्ष के बच्चे www.digitalbaalmela.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है. “बाल सत्र” के लिये रजिस्ट्रेशन फ़्री है और समस्या आने पर नंबर 8005915026 पर संपर्क किया जा सकता है। बच्चों को ध्यान रहे की 15 मई रजिस्ट्रेशन की आख़िरी तारीख़ है।
राजस्थान बाल सत्र-
बता दें कि डिजिटल बाल मेला ने राष्ट्र मंडल संसदीय संघ, के तत्वाधान में 2021, नवम्बर 14 को राजस्थान विधानसभा में भी विशेष “बाल सत्र” का आयोजन किया था. इस सत्र में बच्चों का उत्साह बढाने हेतु लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधासनभा अध्यक्ष सी.पी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और श्री संयम लोढ़ा मौजूद थे. डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा का कहना है कि इस अभियान के साथ “द स्टेट्समैन” की साझेदारी से निश्चित ही हम बच्चे नया मुकाम हासिल करेंगे.

