किताबों की खोज कहा से करें शुरू…..
आदित्य शर्मा।
जयपुर। नए दौर के साथ आती है नयी तकनीक, हर युग हर दौर में मानव नयी नयी तकनीकों को इजात करता रहता है। 21 वी सदी में हमें किताबों और साहित्य के क्षेत्र में भी उन्नति देखने को मिली। जहाँ आज बड़ी से बड़ी किताब भी कुछ kb मात्र की रह गयी है और जहाँ आपके पास दुकान पर जा कर चुनने के लिए सौ, दौ सौ किताबें ही होती थी, आज आप अपने फ़ोन की मदद से लाखों किताबों में से अपनी पसंदीदा किताब चुनाव कर सकते है।
इस तकनीकी एडवांसमेंट का एक फायदा और हुआ है आपके पास किताबों से जुडी अनंत नॉलेज एक टच मात्र से दूर है। ऐसे में आज डिजिटल बाल मेला आपके लिए इस विशेष लेख में लाया है किताबों से जुड़े कुछ ऐसे शोज़ और वेबसाइट जिसे देख आपके अन्दर छुपे पाठक को उत्साह बढेगा।
मूलतः यह शोज या वेबसाइट आपको आपकी पसंदीदा किताबें बताने का काम करेंगे।
- किताबवाला– लल्लनटॉप चैनल YouTube किताबों का रिव्यु जानने के लिए।
- साहित्य तक– वेबसाइट किताबों का रिव्यु जानने के लिए।
- किनडल– एप एवं डिजिटल किताब।
- Audible– इस एप में आप किताबों को पढने की जगह सुन सकते है।
- Indian Booktuber– YouTube चैनल किताबों का रिव्यु जानने के लिए।
ये ऑनलाइन चैनल, एप और वेबसाइट पाठकों के लिए वरदान है। इनकी मदद से आप आने वाली किताबें, पुरानी किताबों के रिव्यु जैसी कई जानकारी हासिल कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की किताबों से जुड़े इन लेखों का मकसद बच्चों में किताबों और साहित्य के प्रति रुची बढ़ाना है। डिजिटल बाल मेला का यह प्रयास भावी पीढ़ी के लेखक और पाठक तैयार करेगा।
बच्चों को यह भी पता हो की अगर आप इनमें से किसी भी दिवस पर लेख या अपने विचार साझा करना चाहतें है तो दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क करें|अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

