टॉप – 5 में से कोई एक बच्चा बनेगा “राइटर ऑफ द सितंबर” …

आइए जानते है कि कौन है सितंबर माह की आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता के टॉप पाँच बाल लेखक?

शिवाक्ष शर्मा।

डिजिटल बाल मेला द्वारा सितंबर महीने में आयोजित की गयी आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सितम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिनों पर देश के कोने-कोने से बाल लेखकों ने अपने विचार आर्टिकल के माध्यम से डिजिटल बाल मेला को भेजे।

जैसा कि हमने पहले बताया था कि किसी एक बच्चे को ‘राइटर ऑफ दी मंथ’ चुना जाएगा एवं ₹1100 का ईनाम भी दिया जाएगा। तो आज डिजिटल बाल मेला उन टॉप पाँच बाल लेखकों की घोषणा करने जा रहा है जिनमें से किसी एक को विजेता घोषित किया जाएगा।

सबसे पहले डिजिटल बाल मेला उन सभी बच्चों का धन्यावाद करता है जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। डिजिटल बाल मेला भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहेगा। अधिक जानकारी के लिए आप डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट से जुड़े रहे।

टॉप पाँच बच्चों की सूचि..

1)वैशाली

2)तुषार आनंद

3)अंजली

4)पारस माली

5)सैयद फरहान हैदर

डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेले की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियान चला चुका है जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर –

यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *