देश – विदेश के पर्यटक देखने पहुंच रहे “शेड्स ऑफ़ कोविड” प्रदर्शनी…..

"शेड्स ऑफ़ कोविड" प्रदर्शनी

राजकीय संग्रहालय अजमेर में बच्चों की पेंटिंग्स देखने का उत्साह…..

 

आदित्य शर्मा|

 

अजमेर| क्लासमेट द्वारा प्रायोजित और डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित “शेड्स ऑफ़ कोविड” प्रदर्शनी को देश – विदेश के पर्यटकों का खूब प्यार मिल रहा है| अजमेर के राजकीय संग्रहालय में लगी इस प्रदर्शनी को देखने के लिए दिन भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है| आखिर लगे भी क्यों न, बच्चों द्वारा बनाई गई ये पेंटिंग्स है ही इतनी अच्छी| इस प्रदर्शनी को पोलैंड की एडा भी देखने आईं और साथ ही मुंबई के मो. हुसैन और नाजमीन ने भी इस प्रदर्शनी का आनंद लिया| उन्होनें बच्चों को सराहा और उनकी कला की तारीफ की|

आपकी जानकारी के लिए बता दें की 15 दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन अजमेर की महापौर श्रीमती ब्रजलाता हाडा ने 5 अगस्त को किया था| इतना ही नहीं इससे पहले “शेड्स ऑफ़ कोविड” प्रदर्शनी जयपुर के आमेर महल में लगाई गई थी जिसे 25,000 से भी ज्यादा पर्यटक देखने आये थे| इस प्रदर्शनी का मकसद छोटे बच्चों का कोरोना अनुभव रंगों के माध्यम से बहार लाना है, और दुनिया को उन्होंने कोरोनाकाल में क्या महसूस किया यह बताना है| इस प्रदर्शनी के लिए देश भर के बच्चों ने अपनी पेंटिंग भेजी है, जिनकी उम्र 6-16 साल है| इस प्रदर्शनी को पूरे राजस्थान में लगाया जाएगा जिसमें आप भी अपने बच्चे की पेंटिंग भेज सकते है| अजमेर में लगी इस प्रदर्शनी का आनंद आप भी लें और अजमेर में अपनी कला बिखेरने वाले बच्चों का मनोबल बढाए|

आपके बच्चे की पेंटिंग “शेड्स ऑफ़ कोविड” प्रदर्शनी में भेजने के लिए www.digitalbaalmela.com या 8005915026 पर रजिस्टर कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें:-
WhatsApp/Telegram – 8005915026
Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *