आइए जानते हैं वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत कोन सी विधानसभा सीट से लड़ते हैं चुनाव?

दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य तय करेगा यह चुनाव।

शिवाक्ष शर्मा।

25 नवंबर को राजस्थान की 200 सीटों पर मतदान होगा। इस बार का चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच मे ही मानी जा रही है। वसुंधरा राजे जो की झालरापाटन सीट से लगातर चार बार जीतती आ रही है। इस बार देखना होगा की वह अपना किला हर बार की तरह अभेद्य रख पाती हैं या नहीं। वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के चाणक्य कहे जाने वाले अशोक गहलोत जो की सरदारपुरा सीट से लगातर चार बार से जीत रहे हैं क्या इस बार भी अजय रहेंगे।

अब तक बीजेपी ने 41 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं जिनमें 7 सांसदों को मैदान मे उतारा गया है।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ राजस्थान के झोटवाड़ा से, दीया कुमारी विद्याधर नगर से, बाबा बालकनाथ तिजारा से, हंसराज मीणा सपोटरा से और किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर से, नरेंद्र कुमार मांडवा से और देवी पटेल सांचौर चुनाव लड़ेंगे.

 वही कॉंग्रेस की सूचि अभी जारी होनी है।

इस चुनाव में सचिन पायलट पर भी नज़र रहेगी जैसा कि सब जानते हैं कि पिछले कुछ समय से उन्होंने अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल कर रखा है। बहरहाल इस बार का चुनाव कई दिग्गजों का भविष्य तय करेगा और जनता किसे विजय बनाती है इसका फैसला 25 नवंबर को सुरक्षित हो जाएगा व परिणाम 5 दिसंबर को सबके सामने होगा।

चुनाव की और जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला से जुड़े रहे।

डिजिटल बाल मेला बच्चों के बीच जागरूकता पैदा करने और उनकी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए बच्चों द्वारा स्थापित एक मंच है। डिजिटल बाल मेला सूचना प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके बच्चों को उनके रचनात्मक पक्ष को उजागर करने में मदद कर रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

आपको बता दें कि डिजिटल बाल मेले की शुरुआत 2020 में जयपुर की रहने वाली 10 साल की जान्हवी शर्मा ने की थी। डिजिटल बाल मेला अब तक कई अभियान चला चुका है जिनमें “राजस्थान विधानसभा बाल सत्र”, “हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र”, “मैं भी बाल सरपंच” आदि शामिल हैं।

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

इंस्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela

ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela

यूट्यूब –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *