राजस्थान के पारस माली ने दी विश्व युद्ध अनाथ दिवस की जानकारी।

बाल लेखक पारस माली।

प्रतिवर्ष 6 जनवरी को विश्व युद्ध अनाथ दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में हजारों लाखों बच्चे युद्ध के कारण अनाथ हो गई है युद्ध के कारण प्रभावित हुए हैं। यूनिसेफ ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु का बच्चा जिसने एक या दोनों माता-पिता को खो दिया है उसे अनाथ माना जाता है। दुनिया भर में लाखों बच्चे युद्ध के कारण अनाथ हो गए और अक्सर वह गरीबी से तड़पते है। क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं होते कि वह एजुकेशन कर सके या अपना गुजारा अनाथ होकर कर सके। उनकी स्थिति के बारे में लोगों के अंदर जागरूकता बढ़ाने और उनके भविष्य को देखते हुए कि उनका भविष्य बेहतर बन सके इसलिए एक संगठन बनाया गया और वह संगठन इन बच्चों की मदद करता है। इसलिए 6 जनवरी को विश्व युद्ध अनाथ दिवस मनाया जाता है।

  विश्व युद्ध अनाथ दिवस का इतिहास।

रोमन 400 ई के आसपास अपना पहला अनाथालय बनाया। यहूदी कानून की विधवा और अनाथों की देखभाल निर्धारित की और एथे कानूनन 18 वर्ष की आयु तक सैन्य सेवा में मारे गए सभी अनाथो का समर्थन किया। उसके बाद यह दिवस मनाया जाने लगा पहली बार वर्ष 2006 में रटस फाउंडेशन दुनिया भर में अनाथो और उनके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पहला विश्व युद्ध अनाथ दिवस मनाया गया और इस दिन को लोगों ने अनाथ बच्चों और अनाथ लोगों की मदद भी की। अंत में मैं कहना चाहूंगा की हमें हमेशा अनाथ लोगों की मदद करनी चाहिए।

धन्यवाद।

डिजिटल बाल मेला ने जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के अंत में जिस बच्चे की लेखन कला सबसे अच्छी होगी उसे 1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। आप भी इसमें भाग ले सकते हैं। आपके द्वारा लिखे गए लेख डिजिटल बाल मेला में भेजें। बाल लेखकों द्वारा लिखे गए आलेखों को डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा।

डिजिटल बाल मेला की शुरुआत कोरोना काल में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की छात्रा जान्हवी शर्मा द्वारा की गई थी। इसके तहत अभी तक कई अभियानों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें “बच्चों की सरकार कैसी हो?” “मैं भी बाल सरपंच” “कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी” “म्यूजियम थ्रू माय आइज” आदि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *