वार्ड 44 के शांति नगर पार्क में बच्चों ने लिया स्वच्छता अभियान में भाग
बोले बाल पार्षद, बनकर नगर निगम हैरिटेज को बनाएंगे स्वच्छ।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज प्रातः शांति नगर पार्क में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। मोहल्ले के बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ श्रमदान किया, जिससे वातावरण में अनुकरणीय ऊर्जा का संचार हुआ।
बच्चों की यह पहल यह दर्शाती है कि स्वच्छता की नींव घर, मोहल्ले और पार्क से ही शुरू होती है। आज की यह सुबह हमें याद दिलाती है —
“जहाँ सफाई है, वहीं सच्ची आज़ादी है।”
डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया अब तक नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त तत्वाधान में डिजिटल बाल मेला और द फ्यूचर सोसाइटी 43 ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर चुका है इस की शुरुआत हैरिटेज की मैयर कुसुम यादव ने की थी जल्दी ही चयनित बाल पार्षदों के साथ बाल निगम सभा का आयोजन किया जाएगा।
कौन बनेगा बाल पार्षद ?
“स्वचछ भारत मिशन के बालदूत”।
जयपुर नगर निगम हैरिटेज के बच्चों के लिये बड़ा अवसर।
11 हज़ार का इनाम।
उम्र – 10 से 18 साल
रजिस्ट्रेशन फ्री – बतायें
“सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट” क्यों ज़रूरी
पीपीटी बनायें
फ़िल्म बनायें, निबंध लिखें
भाषण सुनायें, पेंटिंग उकेरें,
गीत सुनाएं , नाटक दिखायें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
WhatsApp no. — 8005915026
Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz
