वार्ड 50 के अहिंसा पार्क में कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान पहुंचा…

वार्ड 50 के अहिंसा पार्क में कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान पहुंचा।

विधायक,पार्षद सहित बच्चों और स्थानीय निवासियों ने लिया भाग।

अहिंसा पार्क, सिविल लाइन में आयोजित हुआ ”कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का महत्व समझाने और अपने वार्ड को स्वच्छ बनाने में बच्चों की बड़ी भूमिका होती है बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन अभियान में सहभागिता बढ़ाने के लिए द फ्यूचर सोसाइटी, डिजिटल बाल मेला और नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।

क्या है कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान?
‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान बच्चों को लोकतंत्र की बुनियादी समझ देने और उन्हें स्थानीय निकाय व्यवस्था से परिचित कराने का एक अभिनव प्रयास है। यह कार्यक्रम उन्हें पार्षद जैसी भूमिका में रखकर जिम्मेदारी, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों की जानकारी प्रदान करता है।

स्कूलों और समाज के बीच एक सेतु का काम करते हुए, बच्चे स्वच्छता, पर्यावरण, बाल अधिकार और वार्ड-स्तरीय समस्याओं को समझकर उनके समाधान के सुझाव देते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण है कि बच्चे स्वयं आगे आकर अपने विचार साझा करते हैं और भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए कदम बढ़ाते हैं।

कौन बनेगा बाल पार्षद ?
“स्वचछ भारत मिशन के बालदूत”
जयपुर नगर निगम हैरिटेज के बच्चों के लिये बड़ा अवसर है।

जीतने वाले को मिलेगा 11 हज़ार का इनाम।

उम्र – 10 से 18 साल

रजिस्ट्रेशन फ्री – बतायें
“सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट” क्यों ज़रूरी
पीपीटी बनायें
फ़िल्म बनायें, निबंध लिखें
भाषण सुनायें, पेंटिंग उकेरें,
गीत सुनाएं , नाटक दिखायें।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp no. — 8005915026

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *