वार्ड 51 के बच्चों ने कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान में लिया भाग…

वार्ड 51 के बच्चों ने कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान में लिया भाग

बोले हम भी बनेंगे स्वच्छ भारत के बाल दूत

वार्ड 51 स्थित महिमा पार्क में आयोजित कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान में बच्चों ने बड़े उत्साह और संकल्प के साथ भाग लिया। बच्चों ने कहा कि अब वे अपने वार्ड और मोहल्ले को स्वच्छ रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने शपथ ली कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डालने की आदत अपनाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न पेंटिंग्स को देखा जिनमें स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को सुंदर रंगों में उकेरा गया था। इन पेंटिंग्स में दर्शाए गए संदेश—जैसे Reduce, Reuse, Recycle, प्लास्टिक मुक्त समाज और हरियाली को बढ़ावा देना—बच्चों के मन में गहराई तक उतर गए। बच्चों ने बताया कि इन चित्रों ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि वे खुद कैसे अपने स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

बच्चों ने अपनी सोच और संकल्प के जरिए स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का संदेश दिया और कहा कि वे अपने दोस्तों और परिवार को भी इस मुहिम में जोड़ेंगे ताकि मिलकर अपने वार्ड और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

यह कार्यक्रम फ्यूचर सोसाइटी के डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त प्रयास का हिस्सा है।

कौन बनेगा बाल पार्षद ?
“स्वचछ भारत मिशन के बालदूत”।

जयपुर नगर निगम हैरिटेज के बच्चों के लिये बड़ा अवसर।

11 हज़ार का इनाम।

उम्र – 10 से 18 साल

रजिस्ट्रेशन फ्री – बतायें
“सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट” क्यों ज़रूरी
पीपीटी बनायें
फ़िल्म बनायें, निबंध लिखें
भाषण सुनायें, पेंटिंग उकेरें,
गीत सुनाएं , नाटक दिखायें।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp no. — 8005915026

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *