वार्ड 66 लक्ष्य पहाड़िया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडी खटीकान ने “कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान में लिया भाग…

नगर निगम हैरिटेज में रहने वाले 12 से 18 साल के बच्चे पर्यावरण संरक्षण से जुड़े डिजिटल बाल मेला के इस अभियान में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री कर सकते हैं।
ऐसे करे आवेदन:-

12 से 18 वर्ष के बच्चे इस अभियान में डिजिटल बाल मेले की वेबसाइट https://www.digitalbaalmela.com/ पर जाकर फॉर्म भरकर* या व्हाट्सएप/टेलीग्राम पर रजिस्‍टर्ड नंबर 8005915026 पर मैसेज भेजकर* आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के पश्चात् वे पोस्टर, स्लोगन, निबंध, पेंटिंग या वीडियो रिपोर्ट अपनी प्रविष्टियों के रूप में भेजेंगे। इन माध्यमों के जरिये चयनित प्रतिभागी ‘बाल पार्षद’ बनकर अपने वार्ड की समस्याएँ उजागर करते हैं और समाधान प्रस्तुत करते हैं। रुचि रखने वाले अभिभावक एवं शिक्षक भी बच्चों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देने में सहयोग कर सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *