वार्ड 84 पार्षद, श्री नरेश नागर का बच्चों को स्वच्छता संदेश…

वार्ड 84 पार्षद, श्री नरेश नागर का बच्चों को स्वच्छता संदेश।

“कौन बनेगा बाल पार्षद” अभियान के बच्चों किया सम्बोधित।
कौन बनेगा बाल पार्षद का करवा वार्ड 84 पहुंचा। नगर निगम हेरिटेज के सभी वार्ड में सिलसिलेवार तरीके से आयोजित किए जा रहे स्वच्छता कैंप की टीम गुड लक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंची जहां बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने की शपथ ली।
इस अवसर पर वार्ड 84 के पार्षद श्री नरेश नागर ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “स्वच्छता सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक अच्छी आदत है, जिसे हमें रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाना चाहिए। यदि बच्चे अपने घरों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालने की आदत डालें, तो यह पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।” उन्होंने बच्चों से अनुरोध किया कि वे अपने परिवार और पड़ोसियों को भी इस पहल से जोड़ें और जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाएँ। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नेतृत्व कौशल के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन और इस पहल के लिए डिजिटल बाल मेला और नगर निगम हैरिटेज का आभार व्यक्त किया।

“कौन बनेगा बाल पर्षद” कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, डिजिटल बाल मेला और जयपुर नगर निगम हेरिटेज बच्चों को सामाजिक और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। जो बच्चे इस अभियान में शामिल होना चाहते हैं वह हमारे शोशल मिडिया हैंडल्स पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –

WhatsApp no. — 8005915026

Facebook – https://www.fb.com/digitalbaalmela/

Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela

Twitter – https://twitter.com/DigitalBaalMela

YouTube – https://bit.ly/3xRYkNz

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *