वार्ड 66 के पार्षद श्री घनश्याम टेपण ने बताया पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की सहभागिता के लिए आयोजित किया जा रहा है “कौन बनेगा बाल पार्षद”…

वार्ड 66 के पार्षद श्री घनश्याम टेपण ने बताया पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की सहभागिता के लिए आयोजित किया जा रहा है “कौन बनेगा बाल पार्षद”।

वार्ड 66 स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडी खटीकान में आयोजित ‘कौन बनेगा बाल पार्षद’ अभियान के तहत वार्ड के पार्षद श्री घनश्याम टेपण ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “बच्चे समाज के परिवर्तन के वाहक हैं। जब वे खुद सफाई के लिए सजग होंगे तो निश्चित रूप से अपने घर, मोहल्ले और शहर को भी स्वच्छ बनाएंगे।” साथ ही इस अभियान को बच्चों के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया।डिजिटल बाल मेला और नगर निगम हेरिटेज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सोच में जब साफ सफाई जैसी मुद्दे रचनात्मक रूप से जुड़ते हैं तो समझ में सकारात्मक बदलाव निश्चित है उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में न केवल स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी आती है, बल्कि उनमें नेतृत्व की भावना भी विकसित होती है। जब बच्चे खुद पोस्टर बनाते हैं, शपथ लेते हैं और अपनी बात रखते हैं, तो यह उनके आत्मविश्वास को मजबूत करता है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *