“बाल सरपंच” बनने के लिए क्या करना होगा?” – जानें ………..

कैसे लें  “मैं भी बाल सरपंच” अभियान में भाग….

आदित्य शर्मा|

जयपुर| डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ के द्वारा “मैं भी बाल सरपंच” अभियान शुरू किया गया है| इसमें जुड़ने के लिए कई बच्चों के सवाल आरहे है जिनमें सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है – “इस अभियान मैं हम कैसे भाग ले सकते हैं?” या “इस अभियान मैं भाग लेने के लिए हम क्या करें?”  ऐसे सभी सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें –

“बाल सरपंच” बनने के लिए क्या करना होगा”?

इस अभियान में भाग लेने हेतु, बच्चों को सबसे पहले डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर रजिस्टर या डिजिटल बाल मेला के व्हाट्सएप/टेलीग्राम नंबर पर मैसेज करना होगा। मैसेज मैं बच्चे को नाम, उम्र, कक्षा, विद्यालय, ग्राम पंचायत और पंचायत समिति भेजना है। इसके बाद बच्चे को अपनी वीडियो बनाकर भेजनी होगी जिसमें अपनी पंचायत की समस्या, कोई अनोखी बात, उनका सरपंच कैसा हो? वे सरपंच होते तो क्या करते? जैसे विषय शामिल हैं । बच्चों को राजस्थान प्रदेश में होने वाले ऑनलाइन – ऑफलाइन सत्रों में भी भाग लेना होगा। इस प्रकार सजग बच्चों मैं से बाल सरपंच का चुनाव किया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की डिजिटल बाल मेला का बच्चों की राजनितिक जागरूकता बढ़ाने का यह दूसरा प्रयास हैं। इसके पहले DBM ने बच्चों को विधायकी प्रणाली के बारे में जागरूक किया था। इतना ही नहीं इन 200 बच्चों का वीडियो के आधार पर चयन कर राजस्थान बाल सत्र का आयोजन भी किया। इस सत्र का मौका बच्चों को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने बच्चों को दिया था।

“MAIN BHI BAAL SARPANCH” अभियान में भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट www.digitalbaalmela.com पर रजिस्टर करें या  इस नंबर पर 8005915026 पर रजिस्टर करें|  जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स फॉलो करें…….

Facebook Page – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
Instagram – https://instagram.com/digitalbaalmela
Twitter – https://mobile.twitter.com/DigitalBaalMela
YouTube –  ‘

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *