जानें कैसे किया गया हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक विधानसभा “बाल सत्र” के लिए बाल विधायकों को तैयार…
आदित्य शर्मा.
शिमला. डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के आयोजन हेतु 3 महीने तक बच्चों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गयी. इस दौरान राजनीति और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर बच्चों का संवाद दिग्गज नेताओं, शिक्षाविदो, खिलाडियों, कलाकारों, पत्रकारों और अधिकारीयों से कराया गया. इन सत्रों के माध्यम से बच्चों ने जाना अपनी बात कैसे रखी जाती है. इसके बाद दूसरे चरण की ट्रेनिंग में बाल विधायकों की ऑनलाइन ट्रेनिंग हुई. इसके बाद तृतीय और आखिरी चरण में 10 और 12 तारीख तक, चयनित 68 बाल विधायकों की हिपा (हिमाचल प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) में ट्रेनिंग हुई.
ट्रेनिंग-
प्रत्यक्ष रूप से हुई इस ट्रेनिंग के दौरान बच्चों ने जाना की उन्हें सदन में क्या और कैसे बोलना है. सदन में बात किस प्रकार की जाती है, अध्यक्ष कौन होते है, उनका क्या कार्य होता है, सदन में अध्यक्ष को कैसे संबोधित किया जाता है व इत्यादि. इसी के साथ कैबिनेट पद और पक्ष-विपक्ष की भूमिका भी इस दौरान ही विभाजित की गयी. भूमिका तय करने के दौरान राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला भी मौजूद रहे एवं उन्होंने ही उप-नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अन्नी की रूहानिका वर्मा का चयन किया.
कल्चरल कार्यक्रम-
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के समापन के बाद 12 तारीख की शाम को बच्चों के लिए बोन-फायर और कल्चरल कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. इसमें बच्चों ने हिमाचल प्रदेश के स्थानीय नृत्य, नाटी का आनंद लिया एवं साथ ही कई खेल भी खेले. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा देश और प्रदेश से आये बच्चों के लिए हिपा में ही रहने की व्यवस्था की गयी थी.
डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित हुए इस “बाल सत्र” की अध्यक्षता स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा की गयी. इसके पहले राजस्थान प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य था जिसमें विधानसभा “बाल सत्र” का आयोजन किया गया था. राजस्थान के स्पीकर श्री सी.पी जोशी द्वारा दिए गए इस स्वर्णिम अवसर की वजह से 200 बच्चों ने जयपुर स्थित विधानसभा भवन के सदन में बैठ प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही संपादित की थी.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

