आदित्य शर्मा|
जयपुर| बैलट बॉक्स चुनाव प्रक्रिया भारत की एक प्रचलित मतदान प्रक्रिया है| इस प्रक्रिया में मतदाता को मतदान बूथ पर एक पर्ची दी जाती है, जिसमें क्षेत्र में खड़े सभी प्रतिनिधियों के नाम और पार्टी चिन्ह मौजूद होते है| मतदाता को इस प्रक्रिया एक तहत अपने पसंदीदा प्रतिनिधि के नाम और पार्टी चिन्ह के आगे स्टाम्प लगा पर्ची बैलट बॉक्स में डालनी होती है|
हालाँकि अब बैलट बॉक्स प्रक्रिया का इस्तेमाल भारत में कम चुनावों में ही देखने को मिलता है. इसका कारण है 2013 में चुनाव सुधार के चलते ई.वी.एम् को आम चुनावों और विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल में लेना| आपकी जानकारी के लिए बता दें की आज भी इस चुनाव प्रक्रिया का इस्तेमाल सरपंच चुनाव और राष्ट्रपति जैसे मुख्य चुनावों में होता है|
बैलट बॉक्स प्रक्रिया पर यह जानकारी आपको डिजिटल बाल मेला और राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा शुरू किये गए अभियान कौन बनेगा लोकतंत्र प्रहरी? के तहत दी जा रही है. 25 नवम्बर को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुरू किए गए इस अभियान का मकसद भावी पीढ़ी को मतदान के प्रति जागरूक करना है|
डिजिटल बाल मेला से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक www.digitalbaalmela.com पर जाएँ या +918005915026 मोबाईल नंबर पर संपर्क करें|अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –