विधानसभा बाल सत्र के बाल उप-मुख्यमंत्री ने बताये सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास…
आदित्य शर्मा.
शिमला. 12 जून को आयोजित हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा “बाल सत्र” में राज्य में गहराते जल संकट का मुद्दा सदन में उठाया गया. प्रश्नकाल की कार्यवाही के तहत प्रश्न 8 में विपक्ष के सदस्य और हमीरपुर से चयनित बाल प्रत्याशी ठाकुर प्रशांत ने पूछा कि प्रदेश सरकार राज्य में गहराते जल संकट को देखते हुए घरों तक जल पहुँचाने हेतु क्या-क्या कार्य कर रही है एवं विभाग को विवरण सदन की सभा पटल पर रखने की मांग की?
इसका प्रति उत्तर बाल उप-मुख्यमंत्री एवं जल मंत्री स्वतंत्र प्रभार तुषार आनंद द्वारा दिया गया. सदन में अध्यक्ष को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 68 विधानसभा क्षेत्रों में कितने पानी की आवश्यकता है, कितना पानी इन क्षेत्रों में पहले से मौजूद है, कितने समय तक यह पानी चल सकता है और साथ ही यहाँ पानी कहाँ जमा किया जा सकता है इन सभी विषयों की कुंडली तैयार करवा दी गयी है. जल्द ही विभाग यह आंकडें जनता के सामने रखेगा. इसके बाद सरकार हर घर नल पहुंचाने का कार्य करेगी.
शिमला स्थित विधानसभा भवन-
डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जान्हवी शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया के समय हिमाचल प्रदेश में जल संकट दूर करने के लिए कई बच्चों ने प्रस्ताव दिए थे. इतना ही नहीं बच्चों ने बताया था कि सरकार द्वारा जल आपूर्ति के क्षेत्र में बहुत कम कार्य किया जा रहा है. इसके चलते जल संकट के प्रति सरकार का ध्यानाकर्षण करने के लिए इस सवाल को सदन में बच्चों द्वारा उठाया गया. बता दें कि शिमला स्थित विधानसभा भवन में आयोजित इस सत्र में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत अधिकतर कैबिनेट मंत्री मौजूद थे, उन्होंने बच्चों से उनके मुद्दे जाने और उन पर नीति निर्माण करने का आश्वासन दिया.
राजस्थान विधानसभा बाल सत्र-
गौरतलब है कि डिजिटल बाल मेला और एल.आई.सी द्वारा आयोजित इस स्वर्णिम विधानसभा “बाल सत्र” की अध्यक्षता स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा की गयी. इसी के साथ 14 नवम्बर 2021 को भी डिजिटल बाल मेला द्वारा राजस्थान विधानसभा में इस बाल सत्र का आयोजन हुआ था. आपको यह भी बता दें कि बाल सत्रों का आयोजन डिजिटल बाल मेला के अभियान बच्चों की सरकार कैसी हो? के तहत किया जाता है. इस अभियान का मकसद बच्चों की राजनीतिक सहभागिता एवं उनकी राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना है.
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

