आदित्य शर्मा|
जयपुर| 11 दिसम्बर को शाम 5 बजे आयोजित ऑनलाइन सत्र की मुख्य अतिथि शाफिया जुबैर बच्चों से संवाद करेंगी| यह ऑनलाइन सत्र “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत आयोजित किया जाएगा| जिसमें राजस्थान के 5000 से ज्यादा बच्चों द्वारा चुने गए 30 बाल प्रतिनिधि विधायक से राजनीति के गुण सीखेंगे| इस सत्र का विषय “महिला राजनीति और नेतृत्व की चुनौतियाँ” है|
आइये आज के मुख्य अतिथि के जीवन पर एक नज़र डालते है-
रामगढ विधायक शाफिया जुबैर का जन्म 1967 में सिकंदराबाद में हुआ था| उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से बीएससी की है| उनके पति श्री जुबैर खान ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सचिव के पद पर कार्यरत है| श्रीमती शाफिया विधायक से पहले रामगढ की जिला प्रमुख भी रह चुकी है| राजस्थान में सक्रिय महिला राजनेताओं में विधायक शाफिया जी का भी नाम शामिल है|
आपकी जानकारी के लिए बता दें की डिजिटल बाल मेला और यूनिसेफ द्वारा द्वारा शुरू की ये गए इस अभियान के तहत राजस्थान के 7 संभागों में “बाल पंचायतों” का आयोजन हुआ| हमारी टीम 10 ग्राम पंचायतों में पहुंची और पंचायती राज व्यवस्था के प्रति बच्चों को जागरूक और इस व्यवस्था में उनकी सहभागिता को सुनिश्चित करने का प्रयास किया|
इस अभियान के अगले पड़ाव में अब चुने गए बच्चे राजस्थान के विधायकों से सीधा संवाद कर अपनी राजनीतिक जागरूकता बड़ा रहे है| इन ऑनलाइन सत्र में अब तक बच्चों से फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत और नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई जुड़ चुके है|
यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

