आदित्य शर्मा|
जयपुर| यह मौका था “मैं भी बाल सरपंच” अभियान के तहत आयोजित ऑनलाइन सत्र का, जहाँ बच्चों से संवाद करने जुड़े थे नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई| जिन्होंने 8 दिसम्बर को हुए इस सत्र में “प्रशासनिक दक्षता और राजनीतिक चुनौती” विषय पर बच्चों से बात की और साथ ही बच्चों से अपने राजनीतिक जीवन के कुछ पल साझा किये| इस सत्र में मौजूद बच्चों ने भी अपने सवाल विधायक जी से किये|
जब डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली जान्हवी शर्मा ने “इस अभियान के माध्यम से बच्चों की ग्राम पंचायत में बढ़ रही सहभागिता” पर मुख्य अतिथि के विचार जानने चाहें तो उन्होंने कहा की “मैं पिछले साल से देख रहा हूँ की जिस तरह डिजिटल बाल मेला राजनीति में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है यह अपने आप में सराहनीय है| मैं 2021 में हुए राजस्थान विधानसभा बाल सत्र का हिस्सा तो नहीं बन पाया था पर उसे लाइव ज़रूर देखा था| जिस प्रकार डिजिटल बाल मेला ने 200 बाल विधायक राजस्थान की विधानसभा में बिठाये और उन्होंने बच्चों के मुद्दे सभी के सामने रखे में इसे देखकर बहुत प्रसन्न हुआ|”
“में हमारे विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी.पी. जोशी जी का भी धन्यवाद करना चाहता हु जिन्होंने बच्चों को इस प्रकार का एक अवसर प्रदान किया| मैं ने सुना था जब वह बता रहे थे की वह अधिकारिक यात्रा पर विदेश गए हुए थे और उन्हें वहाँ की जन सभा देखने का मौका मिला, तो वह कितने आश्चर्यचकित रह गए थे यह देखकर की वहाँ एक बाल प्रतिनिधि भी मौजूद था और इस प्रकार की व्यवस्था हमारे देश में भी होने चहिये| मुझे बड़ी ख़ुशी है की आप बच्चे इतनी कम उम्र में राजनीति के गुण सिख रहे है और में उम्मीद करता हूँ की आज से 10 साल बाद आप में से कोई मंत्री बनेगा कोई विधायक तो कोई सांसद|
आपकी जानकारी के लिए बता दें की राजस्थान के 7 संभागों में “बाल पंचायतों” का आयोजन करने के बाद अब बच्चों से विधायकों का संवाद कराया जा रहा है| इन संवाद सत्रों में खासतौर पर वह बच्चे शामिल है जो इन “बाल पंचायतों” से “बाल प्रतिनिधि” के रूप में चुनकर आये है| यह “बाल प्रतिनिधि” अभी राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में जुटे है, और यह राजस्थान के दिग्गज नेताओं से संवाद कर अपनी अभिव्यक्ति का विकास कर रहे है|
यदि आपका बच्चा भी नेतृत्व की क्षमता रखता है और “बाल सरपंच” बनकर अपने गाँव का विकास करना चाहता है तो आज ही वीडियों बनाकर भेजें डिजिटल बाल मेला के मोबाइल नंबर +918005915026 पर| अधिक जानकारी के लिए डिजिटल बाल मेला के सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करें –
फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब –

