मथुरा, वृन्दावन क्यों है मशहूर-जानें ….

holi

लठ्ठ मार होली से लेकर रेत से खेली जाती है यहाँ होली…..

आदित्य शर्मा।

जयपुर। उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh)  के मथुरा (Mathura), वृन्दावन (Vrindavan) की होली जग जाहिर और ये ही उत्तर-पश्चिम भारत (Holi in North-West India) की पहचान भी है। ये होली करीबन 20 दिन तक चलती है, जिनमें लठ्ठ मार होली, पुष्प होली, गुलाल होली, चन्दन होली, रेत होली जैसी कई होलियाँ प्रसिद्ध है। आज हम बच्चों को उत्तर (North) और पश्चिम (West India) भारत में खेले जाने वाली इन प्रसिद्ध होली (Famous Holi Rituals) के बारे में बताएंगे।

आगे बढ़ने से पहले हम बच्चों को बता दें की डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) से आप अपनी #Holipic भी साझा कर सकते है। इन तस्वीरों को हम दुनिया तक पहुंचाने का काम करेंगे। अपनी होली की तस्वीर साझा करने के लिए आप डिजिटल बाल मेला के Whatsapp नंबर. 8005915026 पर भेज सकते थे।

आइये अब जानते है उत्तर और पश्चिम भारत में होली कैसे मनाई जाती है, और मथुरा वृन्दावन होली त्यौहार के लिए क्यों है मशहूर।

 

राजस्थान (Famous Holi Destination In Rajasthan)-

दुनिया भर में राजस्थान (Rajasthan Holi)के पुष्कर (Pushkar Holi Fest) की होली बड़ी मशहूर है और ख़ास है. ख़ास क्यों? क्योंकि इस होली में देशी से ज्यादा विदेशी पर्यटक आते है. जिसके चलते इस साल से राजस्थान पर्यटन विभाग ने 4 दिवसीय होली फेस्ट (Holi Fest By Rajasthan Tourism Department) का आयोजन करना शुरू कर दिया है। इस फेस्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर डी.जे पार्टी तक का आयोजन किया गया है।

Holi Fest In Pushkar
उत्तरप्रदेश-

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) और प्रयागराज (Prayagraj)की होली दुनिया में सबसे मशहूर है। जिसके चलते आपको कई अनोखी प्रकार की होली देखने को मिलेगी। होली के त्यौहार के चलते यहाँ हर कोई उत्साहित रहता है ऐसे में आप जिस गली जाएंगे आपको रंग लगाने वाले और गीला करने वाले दोनों ही प्रकार के लोग मिलेंगे। पर घबराइए मत आप भी होली के समय यहाँ के स्थानीय लोगों को रंग लगा सकते है। उत्तर प्रदेश में होली के समय एक आनंदित माहौल देखने को मिलता है जिसके चलते बैर की भावना ख़त्म हो जाती है। पर हाँ होली के समय जेब कतरों से सावधानी ज़रूर रखे।

 

गुजरात-

हालाँकि गुजरात (Gujrat) में रंगों की होली के समय कुछ ख़ास देखने को नहीं मिलता पर यहाँ मौजूद द्वारका मंदिर (Dwarka Temple) में होली धूमधाम से खेली जाती है। इसका कारण है श्री कृष्ण (Shri Krishna)का यहाँ मौजूद होना, जिसके चलते लाखों श्रद्धालु अपने अराध्य के साथ यहाँ होली खेलने आते है।

उत्तर और पश्चिम राज्य-

बाकी बचे उत्तर पश्चिम राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में होली सामान्य राज्यों जैसी ही देखने को मिलती है। यहाँ लोग अपने दोस्तों और परिवार को रंग में रंगते है और बधाइयाँ देते नज़र आते है। (Holi in North-West states of India)

गौरतलब है की डिजिटल बाल मेला (Digital Baal Mela) का यह लेख भारतीय संस्कृति और त्योहारों को पास से जानने का एक हिस्सा है। इस लेख से बच्चों को होली पर जानकारी दी जा रही है। संस्कृति और इतिहास को समझने के लिए डिजिटल बाल मेला ने “म्यूजियम थ्रू माय आईज” पेंटिंग प्रदर्शनी (Museum Through My Eyes Painting Exhibition) का आयोजन किया था। जिसके बारे में जानने के लिए आप ऊपर नीले शब्दों में लिखे गए के वर्ड्स पर क्लिक करें।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सोशल Media Handle’s फॉलो करें|

फेसबुक – https://www.fb.com/digitalbaalmela/
इन्स्टाग्राम – https://instagram.com/digitalbaalmela
ट्विटर – https://twitter.com/DigitalBaalMela
यूट्यूब – 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *